Table of Contents
Vidya Sambal Yojana Form
राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों मे शिक्षकों व अन्य पदों को भरने के लिए विद्या सम्बल योजना (Vidya Sambal Yojana Form) को लागू किया है । इस योजना के तहत राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों मे रिक्त पदों को भरने हेतु गेस्ट फैकल्टी के 93000 से अधिक पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत सरकार द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेज और सरकारी शिक्षण स्थानों में शिक्षकों की कमी की गणना की जाएगी और उसके बाद शिक्षकों के रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी।
विद्या संबल योजना के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए ऑफिसियल विज्ञापन जारी करके 2 नवंबर से 4 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन दो दिवसों में प्राप्त आवेदनों की पात्रता जांच करके 7 नवंबर को अस्थाई वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद स्थाई वरीयता सूची 10 नवंबर को जारी की जाएगी। आपको बता दे की इस भर्ती के लिए चयन न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 75 प्रतिशत व प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तकों का 25 प्रतिशत अंकभार जोड़कर मेरिट सूची बनाई जाएगी। इस पोस्ट में भर्ती से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
Important Dates
Event | Date |
विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन | दिनांक 01.11.2022 तक |
आवेदन की तिथि | दिनांक 02.11.2022 से 04.11.2022 (विद्यालय समय में) |
प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना (स्कूल) | दिनांक 05.11.2022 |
पात्रता की जाँच करना / वरीयता सूची बनाना (अस्थाई) एवं जारी करना | दिनांक 07.11.2022 |
आपत्तियाँ मांगना | दिनांक 09.11.2022 |
अंतिम वरीयता सूची बनाना (स्थाई) | दिनांक 10.11.2022 |
मूल दस्तावेजों की जाँच करना | दिनांक 11.11.2022 |
आदेश जारी करना | दिनांक 12.11.2022 |
कार्यग्रहण की अंतिम तिथि | दिनांक 19.11.2022 |
Vidya Sambal Yojana Form Document List
विद्या संबल योजना भर्ती के लिए आवेदक द्वारा जिस पद हेतु संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन किया जा रहा है, उसके साथ निम्नांकित दस्तावेज संलग्न किये जाने है –
- निर्धारित आवेदन पत्र
- शपथ पत्र
- सेवानिवृति के पूर्व के दो वर्षों के परीक्षा परीणाम की प्रमाणित प्रति
- आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता के प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की फ़ोटो
- विशेष वर्ग प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
How to Apply Vidya Sambal Yojana Form
गेस्ट फ़ैकल्टी के किसी भी पद हेतु 65 वर्ष तक की आयु के सेवा निवृत्त शिक्षक / निजी अभ्यर्थी, जो उस पद की पात्रता रखते हों, वे निर्धारित प्रारूप में पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर विभाग द्वारा निर्धारित की गई समय-सारणी के अनुसार अंतिम तिथि तक विद्यालय समय में संबंधित विद्यालय के प्राचार्य / पीईईओ को स्वयं व्यक्तिशः विद्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करेंगे।
Important Links
Download Guideline | Click Here |
Application Form PDF | Click Here |
शपथ पत्र पीडीएफ़ | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Home | Click Here |