Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

उपसर्ग प्रत्यय वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Upsarg Pratyay Question PDF

Upsarg Pratyay Question PDF: हिन्दी व्याकरण की इस पोस्ट में उपसर्ग प्रत्यय वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की पीडीएफ़ उपलब्ध करवाई गई है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है इन प्रश्नों की पीडीएफ़ डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते है, pratyay in hindi, upsarg in hindi,

उपसर्ग प्रत्यय वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Upsarg Pratyay Question PDF

प्रश्न 1. – निम्न में से किस शब्द में “औ” उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है-
(1) औदार्य
(2) औचक✓
(3) औपल
(4) औपम्य

प्रश्न 2. – “आत्मावलोकन” शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है-
(1) आत्म✓
(2) अव
(3) आत्मा
(4) लोकन

प्रश्न 3. – निम्न में से किस विकल्प में प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है-
(1) सर्वज्ञ
(2) विशेषज्ञ
(3) अभिज्ञ✓
(4) मर्मज्ञ

प्रश्न 4. – किस विकल्प में कृदन्त शब्द प्रयुक्त हुआ है-
(1) लिखाई✓
(2) चतुराई
(3) अच्छाई
(4) भलाई

प्रश्न 5. – निम्न मे से किस विकल्प में प्रत्यय का प्रयोग नही हुआ है-
(1) रोजगार
(2) मददगार
(3)यादगार
(4) बेगार✓

प्रश्न 6. – निम्न में से किस विकल्प में ‘अप’ उपसर्ग नहीं है-
(1) अपरिपक्व✓
(2) अपमान
(3) अपवाद
(4) अपकार

प्रश्न 7. – निम्न में से किस विकल्प में ‘परा’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है-
(1) पराजय
(2) पराग✓
(3) पराभव
(4) पराक्रम

प्रश्न 8. – निम्न में से किस विकल्प में ‘कु’ उपसर्ग नहीं है-
(1) कुमार✓
(2) कुपूत
(3) कुमार्ग
(4) कुकर्म

प्रश्न 9. – किस शब्द मे प्रत्यय का प्रयोग हुआ है-
(1) विकल
(2) अलक
(3) पुलक
(4) मंजुल✓

प्रश्न 10. – किस विकल्प में अपत्यवाचक प्रत्यय है-
(1) सौर✓
(2) अनाथा
(3) ऐतिहासिक
(4) पहाड़ी

प्रश्न 11. – निम्न में से किस विकल्प में प्रत्यय का सही प्रयोग नहीं हुआ है-
(1) शेरनी
(2) ऊँटनी
(3) चाँदनी✓
(4) मोरनी

प्रश्न 12. – निम्न में से किस विकल्प में ‘स्व’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है-
(1) स्वागत✓
(2) स्वजन
(3) स्वार्थ
(4) स्वधर्म

प्रश्न 13. – निम्न में से तद्भव उपसर्ग है-
(1) परा
(2) अधः
(3) अन✓
(4) खुश

प्रश्न 14. – निम्न में से किस विकल्प में ‘प्र’ उपसर्ग नहीं है-
(1) प्राध्यापक
(2) प्रसिद्धि
(3) प्रवाह
(4) प्रथा✓

प्रश्न 15. – “अनुज” में कौनसा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है-
(1) अ
(2) अन
(3) अनु✓
(4) ज

प्रश्न 16. – निम्न में से उपसर्ग रहित शब्द कौनसा है-
(1) चक्षु✓
(2) अनुभूति
(3) अध्यक्ष
(4) अवगुण

प्रश्न 17. – निम्न में से किस विकल्प में ‘तद्भव’ उपसर्ग नहीं है-
(1) अनशन✓
(2) अनजान
(3) अनमोल
(4) अनपढ़

प्रश्न 18. – “बदस्तूर” में उपसर्ग है-
(1) ब✓
(2) बद्
(3) बद
(4) बा

प्रश्न 19. – निम्न में से किस विकल्प में ‘उपसर्ग’ है-
(1) दशक
(2) लालिमा
(3) पराजय✓
(4) कारीगर

प्रश्न 20. – निम्न में से किस विकल्प में ‘नि’ उपसर्ग का प्रयोग हुआ है-
(1) निराशा
(2) निरोग
(3) निश्चिन्त
(4) नियोग✓

प्रश्न 21. – निम्न में से कृदन्त शब्द नही है-
(1) लड़ाई
(2) सिलाई
(3) पिसाई
(4) भलाई✓

प्रश्न 22. – दुष्परिणाम, दुष्कर, दुश्चिंता में कौन सा उपसर्ग है?
(1) दुश
(2) दुस्✓
(3) दुष
(4) दु

प्रश्न 23. – ‘मुखड़ा’शब्द में प्रत्यय का कौनसा प्रकार है-
(1) अपत्यवाचक
(2) ऊनतावाचक✓
(3) कर्तृवाचक
(4) गुणवाचक

प्रश्न 24. – ‘उपसर्ग’ शब्द मे मूल शब्द है-
(1) उप
(2) सर्ग✓
(3) पसर्ग
(4) उपस

प्रश्न 25. – ‘कृत्’ प्रत्य्य का योग होता है-
(1) विशेषण के साथ
(2) सर्वनाम के साथ
(3) संज्ञा के साथ
(4) क्रिया या धातु के साथ✓

प्रश्न 26. – “लालिमा” शब्द में प्रत्यय है-
(1) लाल
(2) लिमा
(3) इमा✓
(4) मा

प्रश्न 27. – प्रत्ययों के प्रयोग से…….
(1) नये शब्दों का निर्माण होता है ✓
(2) शब्दों को नया रूप मिलता है
(3) शब्दों का अर्थ परिवर्तित नहीं होता
(4) शब्दों की सज्जा में परिवर्तन होता है

प्रश्न 28. – किस शब्द में ‘य’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है-
(1) गांगेय
(2) कौन्तेय
(3) आग्नेय
(4) ऐश्वर्य✓

प्रश्न 29. – कौन सा शब्द अनु उपसर्ग के मेल से नहीं बना है-
(1) अनुगामी
(2) अनूठा✓
(3) अनुकरण
(4) अनुपात

प्रश्न 30. – निम्न में कौन सा उपसर्ग है?
अभ्यार्थी, अभियान, अभ्युदय
(1) अभी
(2) अभि✓
(3) आ
(4) अ

डाउनलोड उपसर्ग नोट्स डाउनलोड प्रत्यय नोट्स
Hindi Topic Wise Notes & Question
Upsarg Pratyay Question PDF

Leave a Comment