Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

UGC NET June 2022 Free Bus Yatra : यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा के लिए फ्री बस यात्रा आदेश जारी

UGC NET June 2022 Free Bus Yatra

यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा के लिए फ्री बस यात्रा के आदेश हुए जारी (UGC NET June 2022 Free Bus Yatra) : नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 08 जुलाई 2022 से 12 जुलाई 2022 व 12 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022को आयोजित होने वाली “यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-2022 (UGC NET June 2022)” में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा के संबंध में राजस्थान परिवहन निगम ने आदेश जारी किया है। इस आधिकारिक आदेश की पीडीएफ फाइल का लिंक इस पोस्ट के अंत में दिया गया है। जहां से पीडीएफ फाइल डाउनलोड की जा सकती है।

UGC NET June 2022 Free Bus Yatra
UGC NET June 2022 Free Bus Yatra

उपर्युक्त विषयान्तर्गत माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान की बजट घोषणा 2021 2022 के बिन्दु संख्या 59.0 की पालना में शासन सचिव परिवहन विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के आदेश क्रमांक प.17 (5) परि / 2021 / जयपुर दिनांक 15.4.2021 के बिन्दु संख्या 1 एवं 8 द्वारा केन्द्र एवं राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण व द्रुतगामी बसों में राज्य की सीमा के अन्दर निशुल्क यात्रा सुविधा की प्राप्त सहमति के क्रम में नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 08 जुलाई 2022 से 12 जुलाई 2022 व 12 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022को आयोजित होने वाली “यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-2022 (UGC NET June 2022) मे शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान राज्य सीमा में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जानी है।  इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए इस सम्बन्ध में आपको निम्नानुसार निर्देश दिये जाते हैं:

यूजीसी एनटीए नेट जून 2022 परीक्षा के लिए फ्री बस यात्रा आवश्यक दिशा निर्देश

1. नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 08 जुलाई 2022 से 12 जुलाई 2022 व 12 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022को आयोजित होने वाली “यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-2022 (UGC NET June 2022) का आयोजन किया जाना है।

2. इस परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा निवास स्थान से केन्द्र वाले शहर तक आने एवं परीक्षा पश्चात् केन्द्र वाले शहर से निवास स्थान तक जाने हेतु निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा दिवस के एक दिन पूर्व एवं परीक्षा समाप्ति के एक दिन पश्चात् तक देय होगी।

3. बस यात्रा का उद्धेश्य परीक्षा के लिए जाने एवं आने के लिए ही होगा।

4. परीक्षार्थी को यह सुविधा एक बार निवास स्थान से परीक्षा केन्द्र पर जाने के लिए एवं एक बार परीक्षा केन्द्र से निवास स्थान तक आने के लिए ही देय होगी।

5. यह छूट केवल परीक्षार्थियों के लिए ही होगी, उनके परिवार के सदस्यों को नियमानुसार टिकिट लेकर यात्रा करनी होगी।

6. यह सुविधा प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बस परिचालक / टिकिट काउन्टर पर बुकिंग क्लर्क को दिखाना अनिवार्य होगा ताकि शून्य राशि का टिकिट बनाया जा सकें।

7. यात्रा के समय परीक्षार्थी को फोटो युक्त आईडी साथ में रखना अनिवार्य होगा।

8. यदि परीक्षार्थी के गांव / शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने एवं वापस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है तो यह एक से अधिक कनेक्टिंग बस का उपयोग कर सकते हैं परन्तु यात्रा का उद्देश्य इस परीक्षा के लिए जाना एवं वहां से वापस आना ही होना आवश्यक है।

Important Links

Free Bus Yatra Order – Click Here



Admit Card – Click Here




Official Website – Click Here

Home – Click Here