Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

टोक्यो ओलम्पिक 2020 | Tokyo Olympics 2020 PDF in Hindi 

टोक्यो ओलम्पिक 2020 | Tokyo Olympics 2020 PDF in Hindi, tokyo olympics 2020 india, tokyo olympics 2020 india medals, tokyo olympics 2021 pdf in hindi pdf

टोक्यो ओलम्पिक 2020 | Tokyo Olympics 2020 

टोक्यो ओलम्पिक 2020 | Tokyo Olympics 2020 PDF: टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई 2021 को टोक्यो, जापान में किया गया जिसका समापन 16 दिनों के बाद रविवार 08 अगस्त 2021  को समापन हो गया. इस बार ओलंपिक में 205 देशों के हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर पदक जीतने की कोशिश की. भारत का टोक्यो ओलंपिक में 7 मेडल के साथ ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा. भारत के खाते में एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल आए. अब अगले ओलंपिक का आयोजन 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाएगा. इस पोस्ट में टोक्यो ओलम्पिक 2020 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

टोक्यो ओलम्पिक 2020 | Tokyo Olympics 2020

टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय खिलाड़ी 
नाम पदक खेल वर्ग 
नीरज चोपड़ागोल्डजैवलीन थ्रोपुरुष
मीराबाई चानूसिल्वरभारोतोलन49 kg महिला वर्ग
रवि कुमार दहियासिल्वरकुश्ती फ्री स्टाइल57 kg पुरुष
बजरंग पुनियाब्रॉन्जकुश्ती फ्री स्टाइल65 kg पुरुष
भारतीय हॉकी टीमब्रॉन्जहॉकीपुरुष
पी वी सिंघूब्रॉन्जबैडमिंटनमहिला एकल
लवलीना बोर्गोहेनब्रॉन्जमुक्केबाजीमहिला वेल्टरवेट (64-69 kg)

टोक्यो ओलम्पिक 2020

👉  स्थान – टोक्यो (जापान)

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 की शुरुआत – 23 जुलाई 2021

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 समापन – 08 अगस्त 2021

👉 जापान के प्रधानमंत्री – योशीहीदे सुगा

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 का शुभंकर – मिराइतोवा

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 का आदर्श वाक्य – “Faster, Higher, Stronger – Together”

👉 16 दिनों तक चले इस ओलंपिक में दुनिया के 205 देशों के 11,090 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

👉 पूर्व में यह ओलम्पिक खेल 24 जुलाई 2020 से 09 अगस्त 2020 तक प्रस्तावित था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से एक साल के लिए टाल दिया गया और इसका आयोजन 23 जुलाई 2021 से 08 अगस्त 2021 को किया गया।

👉 17 दिन तक आयोजित टोक्यो ओलम्पिक में 113 पदक के साथ अमेरिका सबसे आगे रहा। इसके बाद चीन एवं जापान 58 पदकों के साथ सूची क्रम में क्रमश: दूसरे एवं तीसरे नंबर पर रहे।

👉 भारत ने 07 पदक टोक्यो ओलम्पिक में प्राप्त कर शीर्षतालिका के क्रम में 48 वें स्थान प्राप्त किया। इस बार का भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन ओलम्पिक में रहा।

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी – सीरिया की हैंड जाजा (उम्र 12 साल)

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी – ऑस्ट्रेलिया की मैरी हाना (उम्र 66 वर्ष)

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय अम्पायर – अशोक कुमार (कुश्ती)

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 के जूरी जजों में शामिल भारतीय – पवन सिंह

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय दल – 119 खिलाड़ियों से 228 सदस्यीय (अब तक का सबसे बड़ा दल)

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 में ओपनिंग सेरेमनी में लम्पिक कड़ाह में लौ प्रज्वलित – जापान की टैनिस स्टार नाओमी ओसाका ने की थी।

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 के उद्धाटन में भारत के ध्वजवाहक – मैरीकॉम (मुक्केबाज) व मनप्रीत सिंह (पुरुष हॉकी टीम के कप्तान) (पहली बार दो ध्वजवाहक एक पुरुष व महिला ने देश का प्रतिनिधित्व किया)

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 के समापन में भारत के ध्वजवाहक – पहलवान बजरंग पुनिया

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत ने कुल 7 पदक जीते – 1 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य (2012 में 6 पदक)

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 में नीरज चोपड़ा व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने (पहले – अभिनव बिन्द्रा)

👉 टोक्यो ओलम्पिक 2020 में मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता।

👉 ओलम्पिक में पुरुष हॉकी के सर्वाधिक पदक (8 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य) जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया, इससे पहले सर्वाधिक 11 पदक जीतने का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम था।

👉 पी वी सिंधु ओलम्पिक में लगातार दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी। (सुशील कुमार ओलम्पिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है)

👉 वंदना कटारिया ने ओलम्पिक के 125 साल के इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

👉 भारतीय पुरुषों की 4*100 मीटर रिले टीम ने तीन मिनट 00.25 सेकेंड में रेस पूरी कर नया एशियाई रिकार्ड बनाया। (टीम – मोहम्मद अनस याहिया, टॉम नोआ निर्मल, राजीव अरोकिया और अमोज जैकब)

👉 टोक्यो ओलम्पिक के समापन की घोषणा ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष (IOC) थॉमस बॉक द्वारा की गई।

पदक तालिका 
स्थान राष्ट्र स्वर्ण रजत कांस्य कुल 
01अमेरिका394133113
02चीन38321888
03जापान27141758
48भारत01020407
ओलम्पिक 2024पेरिस, फ्रांस
ओलम्पिक 2028लॉस एंजिल्स, अमेरिका
ओलम्पिक 2032ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया

टोक्यो ओलम्पिक 2020 | Tokyo Olympics 2020 PDF in Hindi, tokyo olympics 2020 india, tokyo olympics 2020 india medals, tokyo olympics 2021 pdf in hindi pdf