RPSC 2nd Grade Exam City 2023
आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2022 RPSC 2nd Grade Exam City 2023 का आयोजन दिनांक 12.02.2023 से 15.02.2023 तक किया जाएगा।

Subject | Exam Date | Exam Time |
G.K. & EDUCATION PSYCHOLOGY (GROUP A) | 12-02-2023 | 10:00AM TO 12:00PM |
G.K. & EDUCATION PSYCHOLOGY (GROUP B) | 12-02-2023 | 02:00 PM TO 04:00 PM |
(GROUP A) SOCIAL SCIENCE | 13-02-2023 | 10:00AM TO 12:00PM |
(GROUP A) HINDI | 13-02-2023 | 02:00 PM TO 04:00 PM |
(GROUP B) SCIENCE | 14-02-2023 | 10:00AM TO 12:00PM |
(GROUP B) SANSKRIT | 14-02-2023 | 02:00 PM TO 04:00 PM |
(GROUP B) MATHEMATICS | 15-02-2023 | 10:00AM TO 12:00PM |
(GROUP B) ENGLISH | 15-02-2023 | 02:00 PM TO 04:00 PM |
अभ्यर्थी उक्त परीक्षा हेतु आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी दिनांक 05.02.2023 से SSO Portal पर लॉगिन कर प्राप्त कर लेवें। उक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिवस पूर्व आयोग की वेबसाईट एवं SSO Portal पर अपलोड किये जायेंगे। अतः अभ्यर्थी यथाशीघ्र समयान्तर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेवें।
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जावेगा। इसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
RPSC 2nd Grade Exam City 2023
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक (Application No.) व जन्म दिनांक से डाउनलोड कर लेवें। साथ ही अभ्यर्थी https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal लिंक का चयन कर भी संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर पहचान हेतु मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होवें । मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) नहीं होने की स्थिति में विशेष परिस्थितियों में ही अन्य मूल फोटो पहचान पत्र यथा मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के आधार पर प्रवेश अनुमत किया जा सकता है। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जावेगा। अभ्यर्थी परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र RPSC 2nd Grade Exam City 2023 के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना (COVID-19) के संबंध में जारी गाईडलाईन की पूर्णतः पालना करें।
Admit Card | Click Here |
Official Press Note | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Home | Click Here |