Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Reet Mains 2023 : रीट मेंस का विस्तृत कार्यक्रम हुआ जारी, यहां देखें सम्पूर्ण जानकारी

Reet Mains 2023

राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर भर्ती मुख्य परीक्षा Reet Mains 2023 का आयोजन 25 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा | साथ ही 1 मार्च को भी 1 पारी में परीक्षा होगी | रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2022 और 24 जुलाई 2022 को किया गया था | अब राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्रीमान बीडी कल्ला के द्वारा राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम और परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई हैं |

Reet Mains 2023

शिक्षक भर्ती 2022 के लिए 9,64,965 आवेदन आए थे | लेवल 1 के लिए कुल 2,12,259 और लेवल 2 के लिए कुल 7,52,706 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था | विशेष शिक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की संख्या 16,418 हैं | लेवल 1 और लेवल 2 के लिए सर्वाधिक आवेदन ओबीसी वर्ग से प्राप्त हुए हैं वहीं सबसे कम एमबीसी से|

इस भर्ती के लिए परीक्षा Reet Mains 2023 का आयोजन 25 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा | साथ ही 1 मार्च को भी 1 पारी में परीक्षा होगी | इस भर्ती में लेवल 1 के 21 हज़ार और लेवल 2 के 27 हज़ार पद हैं | इस प्रकार यह परीक्षा कुल 48,000 रिक्त पदों पर हो रही हैं |

Reet Mains Time Table 2023

25 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक रोजाना दो पारी होगी | 1 मार्च को 1 पारी में परीक्षा Reet Mains 2023 होगी | पहली पारी सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक वहीं दूसरी दोपहर 03:00 से शाम 05:30 बजे तक होगी | 25 फरवरी को पहली पारी में लेवल वन , दूसरी में विज्ञान- गणित , 26 को पहली पारी में सामाजिक अध्ययन , दूसरी में हिंदी , 27 को पहली पारी में संस्कृत , दूसरी में अंग्रेजी , 28 फरवरी को पहली पारी में उर्दू , दूसरी पारी में पंजाबी और 1 मार्च को पहली पारी में सिंधी विषय की परीक्षा होगी |

विशेष शिक्षा में कुल 16,418 आवेदन जमा हुए हैं | अध्यापक भर्ती लेवल-1 में 12,129 , लेवल 2 में अंग्रेजी में 288 , हिंदी में 823 , पंजाबी में 41, संस्कृत में 194 , विज्ञान-गणित में 1,336 , सामाजिक अध्ययन में 1,584 और उर्दू में 23 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है | सिंधी विषय के लिए एक भी अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किया |

लेवल-1 में कुल 2,12,259 आवेदन आए हैं | इसमें सामान्य वर्ग के 42,737, ईडब्ल्यूएस के 22,863, एमबीसी के 12,350, ओबीसी के 77,770, एससी के 27,544, एसटी के 28,896 और सहरिया के 99 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है | इस भर्ती में लेवल-2 के सभी विषयों के लिए कुल मिलाकर 7,52,706 आवेदन जमा हुए हैं | इनमें सामान्य के 63,514, ईडब्ल्यूएस के 88, 216, एमबीसी के 28,566, ओबीसी के 3,30,418, एससी के 1, 12,331, एसटी के 1,29,423 और सहरिया के 238 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं |

Reet Mains Level 1 Syllabus & Exam Pattern

• परीक्षा 300 अंको की होगी |
• परीक्षा के लिए 1 प्रश्र पत्र होगा |
• प्रश्र पत्र हल करने की अवधि 02.30 घंटे की होगी |
• प्रश्र पत्र के सभी 150 प्रश्र बहुविकल्पीय होंगे |
• नकारात्मक अंकन 1/3 होगा |

Reet Mains 2023 Syllabus

(I) राजस्थान का भौगोलिक , ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान – 90 अंक
(II) राजस्थान का सामान्य ज्ञान , शैक्षिक परिदृश्य , निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय – 90 अंक
(III) विद्यालय विषय
• हिन्दी – 10 अंक
• अंग्रेजी – 10 अंक
• गणित – 10 अंक
• सामान्य विज्ञान – 10 अंक
• सामाजिक अध्ययन – 10 अंक
(IV) शैक्षणिक रीति रिवाज
• हिन्दी – 8 अंक
• अंग्रेजी – 8 अंक
• गणित – 8 अंक
• सामान्य विज्ञान – 8 अंक
• सामाजिक अध्ययन – 8 अंक
• शैक्षणिक मनोविज्ञान – 20 अंक
• सूचना तकनीकी – 10 अंक

Reet Mains 2023 Level 2 Syllabus & Exam Pattern

  • परीक्षा 300 अंको की होगी |
  • परीक्षा के लिए 1 प्रश्र पत्र होगा |
  • प्रश्र पत्र हल करने की अवधि 02.30 घंटे की होगी |
  • प्रश्र पत्र के सभी 150 प्रश्र बहुविकल्पीय होंगे |
  • नकारात्मक अंकन 1/3 होगा |

Syllabus

(I) राजस्थान का भौगोलिक , ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान – 70 अंक
(II) राजस्थान का सामान्य ज्ञान , शैक्षिक परिदृश्य , निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय – 60 अंक
(III) संबंधित विद्यालय विषय का ज्ञान – 120 अंक
(IV) शैक्षणिक रीति रिवाज – 20 अंक
(V) शैक्षणिक मनोविज्ञान – 20 अंक
(VI) सूचना तकनीकी – 10 अंक

How To Check Reet Mains 2023 Exam Date 2023

आप निम्न स्टेप्स को फ़ॉलो करके रीट मेंस परीक्षा Reet Mains 2023 की परीक्षा तिथि देख सकते हैं –

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=Home पर जाएं |
  • अब यहां न्यूज एंड नोटीफिकेशन के सेक्शन पर क्लिक करें |
  • अब रीट मेंस एग्जाम 2023 पर क्लिक करें |
  • आपके सामने अब एक नोटिस आ जायेगा , उसमे आपको परीक्षा तिथि दिख जाएगी |
Join Telegram Click Here
HomeClick Here