REET 2022 Important Books List
नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारी वेबसाइट Mission Govt Exam पर हार्दिक स्वागत है। दोस्तों REET 2020 की लेवल द्वितीय की भर्ती को रद्द कर दिया गया है और अब रीट 2022 की भर्ती 62000 पदों पर होगी जिसकी भर्ती प्रक्रिया बहुत जल्दी शुरू हो जाएगी। और इस रीट 2022 की परीक्षा संभवतया जुलाई-अगस्त 2022 की करवाई जा सकती है। इस पोस्ट में रीट भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण बुक्स की सूची उपलब्ध करवाई गई है। इन बुक्स को पढ़कर आप अच्छे से तैयारी कर सकते है। REET 2022 Important Books List, reet leval 2 sst book, reet science book list, reet social science books, reet 2022 best books

इस पोस्ट में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा REET 2022 भर्ती के पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया, REET 2022 के लिए उपयोगी बुक्स इन सब बिंदुओं के बारे में पूर्ण जानकारी दी गयी है। यदि आपने जी जान लगा कर तैयारी शुरू कर दी है तो आपको सफलता निश्चित प्राप्त होगी। अन्यथा साथियों बेरोजगारी की पीड़ा कितनी असहनीय है ये तो हम सबको पता है। बीएसटीसी धारकों और बी.एड साथियों जो रीट परीक्षा के माध्यम से लेवल प्रथम व द्वितीय का शिक्षक बनना चाहता है वो विशेष रूप से मेरी बातों पर अमल जरूर करना आपको चयन होने से कोई नहीं रोक सकेगा|
REET 2022 Syllabus
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा करवाया जाता है। यह परीक्षा दो स्तरों कक्षा 1 से 5 (लेवल – I) एवं कक्षा 6 से 8 (लेवल – II) पर आयोजित की जाती है इस परीक्षा में 150 प्रश्न और 150 मिनट का समय होता है तथा नकारात्मक अंकन नही होगा।
REET Level 1st Syllabus | Click Here |
REET Level 2 Social Science Syllabus | Click Here |
REET Level 2 Science Syllabus | Click Here |
REET 2022 Books List
1. शिक्षा मनोविज्ञान (Psychology)
◆ REET परीक्षा लेवल प्रथम एवं द्वितीय में शिक्षा मनोविज्ञान के 30 अंक के 30 प्रश्न आते है।
◆ शिक्षा मनोविज्ञान विषय के लिए कक्षा 11 एवं 12 की शिक्षा मनोविज्ञान की बुक्स में से वो टॉपिक पढ़ें जो आपके सिलेबस में है। एवं इन बुक्स के अलावा आप अवनी पब्लिकेशन (लेखक – धीर सिंह धाबाई, असिस्टेंट प्रोफेसर) या एम. एस. राठौड़ की बुक पढ़ सकते है। इन दोनों बुक्स में से कोई भी एक बुक ले सकते है ये दोनों बुक अपने आप में अच्छी बुक है। आपको जिस बुक की भाषा सरल लगे आप उस एक बुक को पढ़ सकते है। इन बुक्स के साथ में पूर्व exam में आए हुए प्रश्नों को साथ में हल करते रहे इससे तैयारी भी अच्छी होगी एवं प्रश्न भी रीपीट होते है इसलिए पूर्व exam में आए हुए प्रश्नों को अवश्य हल करें
2. भाषा
REET परीक्षा में 2 भाषाओं का चयन भाषा प्रथम एवं भाषा द्वितीय के रूप में करना होता है और उन दोनों भाषाओं के 60 अंक के 60 प्रश्न आते है।
(i) हिन्दी भाषा
हिन्दी भाषा के लिए आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 9 से 12 तक चलने वाली हिन्दी व्याकरण की बुक पढ़ें। इसके अलावा हिन्दी की मिश्रा पब्लिकेशन (लेखक – मनोज कुमार मिश्रा) या राघव प्रकाश (हिन्दी व्याकरण) की बुक भी पढ़ सकते है यह भी एक बहुत अच्छी बुक है जिसको पढ़कर आप REET में अच्छे चयन दे सकते है।
(ii) संस्कृत भाषा
संस्कृत भाषा के लिए मिश्रा पब्लिकेशन (लेखक – मनोज कुमार मिश्रा) की बुक पढ़ें या साफल्यम (लेखक – डॉ लोकेश शर्मा RAS) की बुक भी पढ़ सकते है। ये दोनों बुक्स REET परीक्षा के लिए अच्छी बुक है।
(iii) अंग्रेजी भाषा
रीट भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी भाषा को प्रथम भाषा के रूप में चयन करें एवं अंग्रेजी भाषा के लिए च्वयन प्रकाशन (B.K. Rastogi) की बुक पढ़ें। यह बुक रीट परीक्षा से लिए अच्छी बुक है।
3. लेवल प्रथम की बुक्स Level – I
(i) पर्यावरण
● रीट लेवल प्रथम में पर्यावरण अध्ययन से 30 अंक के 30 प्रश्न पूछे जाते है पर्यावरण के लिए आप कक्षा 5 तक कि पर्यावरण विषय की बुक पढ़ें तथा कक्षा 6 से 10 तक सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान की बुक में से वे ही टॉपिक पढ़ें जो आपके सिलेबस में दिए गए है। इनके साथ आप एक कोई भी गाइड (पुस्तक) भी पढ़ सकते है। जिसकी भाषा आपको सरल लगे या महेश बर्णवाल की एनसीईआरटी आधारित बुक भी देख सकते है
(ii) गणित
● रीट लेवल प्रथम में गणित विषय से 30 अंक के 30 प्रश्न पूछे जाते है गणित विषय के लिए आप कक्षा 8 तक कि गणित विषय की बुक पढ़ें और R.S. अग्रवाल या रामनिवास मथुरिया गणित की बुक भी पढ़ सकते हो। गणित विषय का बार बार अभ्यास करें क्योंकि यह वो विषय है जिससे आपके चयन की संभावना अधिक होगी।
4. Level – II सामाजिक अध्ययन विषय के लिए बुक्स
● रीट परीक्षा में सामाजिक अध्ययन विषय से 60 अंक के 60 प्रश्न पूछे जाते है सामाजिक अध्ययन के लिए कक्षा 6 से 10 तक सामाजिक विज्ञान की बुक से वो टॉपिक पढ़ें जो आपके सिलेबस में है। इसके साथ ही आप लक्ष्य पब्लिकेशन की गाइड (पुस्तक) पढ़ सकते है इसके अलावा कक्षा 11 व 12 की इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल की पुस्तकों से भी अपने सिलेबस के टॉपिक पढ़ सकते है। reet leval 2 sst book, reet social science books
5. Level – II विज्ञान विषय के लिए बुक्स
● रीट लेवल द्वितीय में विज्ञान विषय से 30 अंक के 30 प्रश्न पूछे जाते है। लेवल सैकंड विज्ञान विषय के लिए कक्षा 6 से 10 की राजस्थान बोर्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तके पढ़ें एवं इसके साथ ही लुसेन्ट पब्लिकेशन की सामान्य विज्ञान की बुक से वे टॉपिक भी पढ़े जो आपके सिलेबस में है। या लक्ष्य पब्लिकैशन की गाइड ले सकते है
6. Level – II गणित विषय के लिए बुक्स
● रीट लेवल द्वितीय में गणित विषय से 30 अंक के 30 प्रश्न पूछे जाते है. सैकंड लेवल गणित के लिए कक्षा 6 से 10 तक कि पुस्तकों के साथ आप आर.एस. अग्रवाल या रामनिवास मथुरिया की बुक भी पढ़ सकते है।
★ शिक्षण विधियां
दोस्तों रीट भर्ती परीक्षा में शिक्षण विधि एक महत्वपूर्ण पार्ट है, रीट शिक्षण विधियों का लिए आप चौहान पब्लिकेशन (लेखक – डॉ. एस. मंगल) या शंकर चौधरी की बुक पढ़ सकते है।
नोट :- दोस्तों हर प्रतियोगी का सबसे बड़ा प्रश्न यही रहता है, कि मैं बुक राजस्थान बोर्ड की पढू या NCERT की। तो दोस्तों NCERT की नई बुक आ गई है. इसलिए आप NCERT की नई बुक जरूर पढ़ें। मुख्य रूप से आपको राजस्थान बोर्ड और NCERT दोनों की पुस्तकें पढ़नी चाहिए।
REET 2022 Important Books List, reet leval 2 sst book, reet science book list, reet social science books, रीट 2022 बुक्स
Important Links
REET 2022 Official Website | Update Soon |
REET 2022 Telegram Group | Click Here |
REET 2022 Whatsapp Group | Click Here |
REET 2022 Important Books PDF | Click Here |
Home | Click Here |