Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Rajasthan Tarbandi Yojna 2023 : अब किसानों को मिलेंगे 48000 रुपए, ऐसे करें आवेदन

Rajasthan Tarbandi Yojna 2023

राजस्थान सरकार किसानों के हित में लगातार अच्छे प्रयास कर रही हैं| ऐसी कई नई योजनाएं संचालित की जा रही है , जो किसानों के हित में कार्य कर रही हैं| इन योजनाओं से सभी किसान लाभान्वित हो रहे हैं | राजस्थान तारबंदी योजना 2023 एक ऐसी ही योजना हैं जो किसानों के हित से संबन्धित हैं | राजस्थान तारबंदी योजना के अंतर्गत किसानों के लिए खेत में खड़ी फसलों की सुरक्षा हेतु खेतों की तारबंदी की जा रही हैं | इससे किसानों की फसल सभी जंगली जानवरों , नील गाय आदि से सुरक्षित हो जाती है | Rajasthan Tarbandi Yojna 2023

Rajasthan Tarbandi Yojna 2023

राज्य सरकार कांटेदार तारबंदी करने के लिए किसानों को 48000 रुपए का अनुदान दे रही हैं | यह योजना पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर कार्यरत हैं | अतः किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन कर देवें | यहां आपको राजस्थान तारबंदी योजना 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है तथा यह भी बताया गया है कि आप किस प्रकार से आवेदन कर सकते हैं | इस योजना से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने पर आपको सूचना दे दी जाएगी |

Rajasthan Tarbandi Yojna 2023 Kya Hai

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 या मुख्यमंत्री तारबंदी योजना 2023 के तहत लघु और सीमांत कृषकों को खेतों की तारबंदी के खर्च का 60% या अधिकतम 48,000 रुपए की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती हैं | इसके अतिरिक्त 10% या अधिकतम 8000 रुपए की राशि मुख्यमंत्री कृषक साथी स्कीम के तहत भी प्रदान की जाती है | अन्य किसानों को तारबंदी की कुल लागत का 50% या 40,000 रुपए देय होगा |

Eligibility For Rajasthan Tarbandi Yojna 2023

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए यह आवश्यक है कि वह निम्न योग्यता रखता हो –

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए |
  • आवेदक के पास कम से कम 0.5 हेक्टेयर भूमि एक ही स्थान पर हो |
  • आवेदक के पास बैंक खाता होना आवश्यक है |
  • आवेदक यदि पूर्व में किसी योजना का लाभ ले रहा हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा |

Required Documents For Rajasthan Tarbandi Yojna 2023

जो भी उम्मीदवार राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करना चाहता है उसके पास निम्न Documents होना आवश्यक है –

  • स्वयं का आधार कार्ड
  • परिवार जन आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन की जमाबंदी (6 महीने से अधिक पुरानी ना हो)
  • परिवार राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक की फ़ोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How To Apply For Rajasthan Tarbandi Yojna 2023

योग्य कृषक भाई निम्न तरीके से राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.rajasthan.gov.in पर जाएं |
  • अब Home Page पर “खेतों की तारबंदी” के ऑप्शन पर क्लिक करें |
  • अब आपके सामने एक नया Page ओपन हो जाएगा | इस पेज पर Apply के ऑप्शन पर क्लिक करें |
  • अब आपके सामने पंजीकरण का Option आएगा | इसे जन आधार कार्ड या SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें | पंजीकरण के लिए पूछी गई सभी जानकारियों को सही से भर देवें |
  • आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों को भी Upload कर देवें |
  • अब इस फॉर्म की Hardcopy को नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जमा करवा देवें | अब आपने सफलतापूर्वक राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन कर दिया है |
  • यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े , तो निम्न टोल फ्री नंबर पर कॉल करें – 141-2227849 , 9414287733
Join Telegram Click Here
HomeClick Here