Rajasthan PTET Exam Syllabus, Exam Pattern, Rajasthan PTET Exam Pattern, Syllabus for PTET 2021, राजस्थान पीटीईटी 2021 सिलेबस, PTET 2021 Syllabus,
Table of Contents
Rajasthan PTET Exam Syllabus, Exam Pattern
Rajasthan PTET Syllabus: राजस्थान में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु पीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाता है इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर को दी गयी है जो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन करके चयनित उम्मीदवारों को कॉलेजों का आवंटन करने का कार्य करता है। इस पोस्ट में PTET परीक्षा से सम्बंधित योग्यता, लिखित परीक्षा का पैटर्न एवं पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाया गया है जिसके आधार पर तैयारी करके PTET परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित किये जा सकते है।
Rajasthan PTET Exam Pattern
Rajasthan PTET Exam Pattern: PTET Exam ( राजस्थान पीटीईटी परीक्षा ) के लिए छात्रों को कुल 3 घंटे का समय मिलेगा। जिसमें कुल 200 प्रश्न आएंगे, सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective MCQ) के आएंगे। PTET 2021 ( राजस्थान पीटीईटी 2021 ) परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्न पत्र में चार भाग होंगे। हर एक भाग में 50 प्रश्न आएंगे। उम्मीदवार के अधिकतम अंक 600 होंगे।
विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
---|---|---|
मानसिक क्षमता | 50 | 150 |
टीचिंग एटीट्यूड | 50 | 150 |
सामान्य जागरूकता | 50 | 150 |
भाषा | 50 | 150 |
कुल | 200 | 600 |
Rajasthan PTET Exam Syllabus
Rajasthan PTET Exam Syllabus: Syllabus for PTET 2021, राजस्थान पीटीईटी 2021 सिलेबस
PTET 2021 ( राजस्थान पीटीईटी 2021 ) का आयोजन 16 मई 2021 (रविवार) को किया जायेगा। जिसके लिए छात्रों को अभी से तैयारी शुरु करनी है। आपको बता दें कि PTET 2021 ( राजस्थान पीटीईटी 2021 ) परीक्षा के लिए कोई निर्धारित सिलेबस नहीं जारी किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार PTET 2021 ( राजस्थान पीटीईटी 2021 ) में पूछे जाने वाले टॉपिक बताए गए हैं। उन टॉपिक की जानकारी उम्मीदवार नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
मानसिक क्षमता ( Mental Ability ) – इसमें उम्मीदवारों से मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। मानसिक क्षमता में रिजनिंग, कल्पना, निर्णय और निर्णय करना, रचनात्मक सोच, सामान्यकरण, आरेखण से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
Teaching Aptitude ( टीचिंग एप्टीट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट ) – इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। सामाजिक परिपक्वता (सोशल मैच्योरिटी), नेतृत्व (लिडरशिप), व्यावसायिक प्रतिबद्धता (प्रोफेशनल कमिटमेंट), पारस्परिक संबंध (इंटर पर्सनल), संचार (कोमायूनिकेशन), जागरूकता (अवेयरनेस) आदि से जुडे प्रश्न पूछे जाएंगे।
General Awareness ( सामान्य जागरूकता ) – इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय), (भारतीय हिस्ट्री एंड कल्चर, भारत और इसके प्राकृतिक संसाधन, महान भारतीय व्यक्तित्व (अतीत और वर्तमान), पर्यावरण जागरूकता, राजस्थान से जुड़ा सामान्य ज्ञान आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
Language ( भाषा ) – इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। शब्दावली, कार्यात्मक व्याकरण, वाक्य संरचनाएं, समझ आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
PTET 2021 Latest News – Click Here |