Rajasthan Gram Sevak Syllabus, Rajasthan Gram Sevak Exam Pattern, Gram Sevak Syllabus PDF, Rajasthan Gram Vikas Adhikari Syllabus 2021, Rajasthan VDO Syllabus 2021,
Rajasthan Gram Sevak Syllabus Exam Pattern
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 के लिए इस पोस्ट में सिलेबस और चयन प्रक्रिया उपलब्ध करवा रहे है। इस पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया सिलेबस पिछली भर्ती पर आधारित है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के लिए अभी तक सिलेबस जारी नहीं किया है। इस भर्ती के लिए अलग से सिलेबस जारी किया जाएगा। जैसे ही नया सिलेबस जारी होगा आपको अलग से सूचित कर दिया जाएगा।
Rajasthan Gram Sevak Exam Pattern
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा 2021 इस बार 2 चरणों में आयोजित की जाएगी। राजस्थान ग्राम सेवक प्री परीक्षा का आयोजन संभवत: दिसम्बर 2021 माह में और राजस्थान ग्राम सेवक मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन संभवत: फरवरी 2022 में किया जाएगा।
Subject | Question | Marks |
General Knowledge and General Awareness, Hindi, Math, English, Current Affairs | 120 | 100 |
1. प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा
2. प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे होगी
3. प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होगें तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें
4. मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन किया जावेगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे ।
5. परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णाक 40 प्रतिशत है । इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के पात्र नहीं होगें ।
Rajasthan Gram Sevak Syllabus
प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे –
(1) समसामयिक :- राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय घटनाएं और क्रीडा
(2) भूगोल और प्राकृतिक संसाधन :-
● विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
● भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन ।
● राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु, वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं ।
● राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन :- खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन, वन्य जीव एवं सरंक्षण
यह भी पढ़ें>> राजस्थान ग्रामसेवक भर्ती नोट्स एवं महत्वपूर्ण प्रश्न
(3) भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास :- राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं वृहत् उद्योग, जनजात्तियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
(4) इतिहास और संस्कृति : –
● जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
● बोलिया और साहित्य
● संगीत, नृत्य और रंगशाला
● धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा सन्त, “लोक देवता” और “लोक देवियाँ
● हस्तशिल्प
● मेले और त्यौहार, रूढ़िया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित
(5) साधारण मानसिक योग्यता
(6) तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता
(7) अंग्रेजी, हिन्दी और गणित
(8) राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढाचा
(9) कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान
Mujhe to bhut acha lg raha me isse study kr sakti ….so good
Goood