Table of Contents
PTI Bharti Exam Date 2022
RSSB / RSMSSB (राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड) द्वारा राजस्थान पीटीआई ग्रेड 3 के 5546 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान मे 5546 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस भर्ती के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम (PTI Bharti Exam Date 2022) अपनी वेबसाईट पर जारी कर दिया गया है। जिसकी पीडीएफ़ फाइल नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
RSMSSB PTI Exam Date 2022 Schedule
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के विज्ञापन संख्या 08 / 2022 क्रमांक 567 दिनांकः 16.06.2022 के द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा- 2022 के लिए परीक्षा तिथि 25.09.2022 का उल्लेख करते हुए आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये । तदान्तर्गत ही उक्तांकित राजस्थान पीटीआई भर्ती एग्जाम डेट परीक्षाओं का आयोजन निम्नांकित तालिका में वर्णित कार्यक्रमानुसार किया जावेगाः
परीक्षा का नाम | दिनांक | परीक्षा का समय |
शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा -2022 | 25.09.2022 (पेपर-I) | प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा -2022 | 25.09.2022 (पेपर-II) | अपरान्ह 02:30 बजे से सांय 04:30 बजे तक |
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
आवेदक यह सुनिश्चित कर लें कि वे बोर्ड कार्यालय की उक्त विज्ञप्तियों के अनुसार निर्धारित पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता रखते हैं।
उक्त परीक्षा के लिए “प्रोविजनल ई- प्रवेश पत्र” बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करने की दिनांक के लिए अलग से यथासमय सूचित कर दिया जायेगा। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे।
परीक्षाओं के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में एवं बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित विज्ञप्ति द्वारा दी गई जानकारी को ही अधिकृत माना जावे।
नवीनतम एवं अद्यतन सूचनाओं की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करें।
Important Links
Exam Date Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Home | Click Here |