National Sports Awards 2021, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की सूची, national sports awards 2021 winners list, National sports awards 2021 in hindi

Table of Contents
National Sports Awards 2021
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भारत के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा दिए जाते है। केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 6 अलग – अलग पुरस्कार शामिल है। – मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, मौलाना अबुल कलम आजाद ट्रॉफी
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की स्थापना 1991-92 में की गई थी। इस पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के नाम से जाना जाता था। लेकिन वर्तमान में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया है। यह पुरस्कार खेल जगत में किसी खिलाड़ी को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। इस पुरस्कार के स्वरूप विजेता खिलाड़ी को 25 लाख रुपये नकद, एक पदक, एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
वर्ष 2021 में यह पुरस्कार 12 खिलाड़ियों 13 नवम्बर 2021 को प्रदान किया गया है। – नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि दहिया (कुश्ती), पीआर श्रीजेश (हॉकी), लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मिताली राज (क्रिकेट), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), सुमित अंतिल (एथलेटिक्स), अवनि लेखारा (निशानेबाज), कृष्णा नगर (बैडमिंटन), मनीष नरवाल (निशानेबाज), मनप्रीत सिंह (हॉकी)।
यह भी पढ़ें>> Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: खेल रत्न अवॉर्ड 2021 सूची
अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के बाद खेल जगत में खिलाड़ियों को दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस पुरस्कार की स्थापना 1961 में भारत सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए की गई। इस पुरस्कार के तहत विजेता खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये नकद, एक अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, एवं एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2021 के लिए 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया – शिखर धवन (क्रिकेट), अरपींद्र सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), अभिषेक वर्मा (निशानेबाज), संदीप नरवाल (कबड्डी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पुनिया (कुश्ती), दिलप्रित सिंह (हॉकी), योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो), निषाद कुमार (ऊंची कूद), प्रवीण कुमार (ऊंची कूद), शरद कुमार (ऊंची कूद), सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (निशानेबाज), हरवीन्द्र सिंह (तीरंदाजी), भाविना पटेल (टेबल टेनिस), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपीन्द्र पाल सिंह (हॉकी), सुरेन्द्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लाकरा (हॉकी), सुमित (हॉकी), सुमित (हॉकी), निलकांता शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेकसागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मंदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी)
यह भी पढ़ें>> Arjuna Award 2021 Winners List in Hindi: अर्जुन पुरस्कार विजेता सूची
द्रोणाचार्य पुरस्कार
यह पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों / कोचों को उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मेधावी कार्य करने के करण प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना सन 1985 में की गई। पुरस्कार के तहत सम्मानित होने वाले खिलाड़ी को 18 लाख रुपये नकद, द्रोणाचार्य की कांस्य प्रतिमा, एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2021 में यह सम्मान 10 प्रशिक्षकों को प्रदान किया गया जिनमें टीपी ओसेफ (एथलेटिक्स), सरकार तलवार (क्रिकेट), सरपाल सिंह (हॉकी), अशन कुमार (कबड्डी), तपन कुमार पैनगढ़ी (स्विमिंग) को लाइफटाइम केटेगरी के तहत एवं राधाकृष्ण नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुग (बॉक्सिंग), प्रीतम सिवच (हॉकी), जय प्रकाश नौटियाल (पैरा शूटिंग), सुब्रहमनियन रमन (टेबल टेनिस) को रेगुलर कैटेगरी के अंदर द्रोणाचार्य अवॉर्ड प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें>> Dronacharya Award 2021: द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021 विजेताओं की सूची
ध्यानचंद पुरस्कार
यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है जो सेवानिवृति के बाद भी खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है। इस पुरस्कार की स्थापना 2002 में की गई इस पुरस्कार के तहत विजेता को 10 लाख रुपये नकद, ध्यानचंद की प्रतिमा, व एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
इस वर्ष 2021 का ध्यानचंद पुरस्कार लेख के.सी. (बॉक्सिंग), अभिजीत कुंते (चेस), दविंदर सिंह गरचा (हॉकी), विकास कुमार (कबड्डी), सज्जन सिंह (रेसलिंग) को प्रदान किया गया।
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी
इस ट्रॉफी की स्थापना 1956-57 में की गई थी। यह अंतर विश्वविद्यालयी टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को प्रदान की जाति है। इस वर्ष 2021 की मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी पंजाब विश्वविद्यालय – चंडीगढ़ को प्रदान की गई ।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
इस पुरस्कार की स्थापना 2009 में की गई। यह पुरस्कार खेलों के प्रोत्साहन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाली निजी या सार्वजनिक संस्थाओं को प्रदान किया जाता है।
इस वर्ष 2021 का राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण कैटेगरी का मानव रचना शैक्षणिक संस्थान को प्रदान किया गया जबकि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन कैटेगरी का इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को प्रदान किया गया।
National Sports Awards 2021, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की सूची, national sports awards 2021 winners list, National sports awards 2021 in hindi