MP Police Syllabus: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड एमपीपीईबी, भोपाल (Madhya Pradesh Professional Examination Board MPPEB, Bhopal) कांस्टेबल सिपाही रेडियो और कांस्टेबल जनरल ड्यूटी जीडी की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं चयन प्रक्रिया दी गई है जिसके आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर सकते है
Table of Contents
MP Police Selection Process
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों को चयन परीक्षा में निम्नलिखित दो चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा –
प्रथम चरण | ऑनलाइन परीक्षा – प्रथम प्रश्न पत्र | सभी उम्मीदवारों के लिए |
ऑनलाइन परीक्षा – द्वितीय प्रश्न पत्र | कांस्टेबल (रेडियो) | |
द्वितीय चरण | शारीरिक दक्षता परीक्षण | प्रथम चरण में पात्र उम्मीदवारों के लिए |
प्रथम चरण
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा ली जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा के प्रश्न पत्रों में विषय, अंक, समय अवधि निम्नानुसार होगी –
पद | प्रश्न पत्र | अवधि | अंक |
आरक्षक GD | ऑनलाइन परीक्षा | 2 घंटे | 100 |
आरक्षक (रेडियो) द्वितीय प्रश्न पत्र रेडियो पद के उम्मीदवारों के लिए | ऑनलाइन परीक्षा | 2 घंटे | 100 |
द्वितीय चरण
प्रमाण पत्रों की जांच एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण – द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक दक्षता टेस्ट की कार्यवाही पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित चयन समितियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर सम्पन्न की जाएगी
शारीरिक दक्षता आरक्षक जीडी के लिए –
पद नाम | 800 मीटर दौड़ | गोला फैंक | लंबी कूद |
---|---|---|---|
आरक्षक (GD) | 2 मिनट 45 सैकेंड | 19 फिट (7.26 kg गोला) | 13 फीट |
आरक्षक (GD) महिला | 4 मिनट | 15 फिट (4 kg गोला) | 10 फीट |
भूतपूर्व सैनिक | 3 मिनट 15 सैकेंड | 15 फिट (7.26 kg गोला) | 10 फीट |
होमगार्ड सैनिक | 3 मिनट 15 सैकेंड | 17 फिट (7.26 kg गोला) | 12 फीट |
आरक्षक (रेडियो) के उम्मीदवारों के लिए –
पद नाम | 800 मीटर दौड़ | गोला फैंक | लंबी कूद |
---|---|---|---|
आरक्षक (रेडियो) | 2 मिनट 45 सैकेंड | 19 फिट (7.26 kg गोला) | 12 फीट |
आरक्षक (रेडियो) महिला | 4 मिनट | 15 फिट (4 kg गोला) | 10 फीट |
भूतपूर्व सैनिक | 3 मिनट 15 सैकेंड | 15 फिट (7.26 kg गोला) | 10 फीट |
होमगार्ड सैनिक | 3 मिनट 15 सैकेंड | 15 फिट (7.26 kg गोला) | 12 फीट |
पद | वर्ग | ऊंचाई | सीना |
GD (GEN, OBC) | पुरुष | 168 cm | 81 – 86 cm |
GD (GEN, OBC) | महिला | 155 cm | लागू नहीं |
GD (अनुसूचित जनजाति) | पुरुष | 160 cm | 76 – 81 cm |
GD (अनुसूचित जनजाति) | महिला | 155 cm | लागू नहीं |
लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम
लिखित परीक्षा में प्रथम प्रश्न पत्र होगा जिसका योग 100 अंकों का होगा इन प्रश्नों का स्तर मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आठवीं कक्षा के स्तर के होंगे –
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान | 40 अंक |
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि | 30 अंक |
विज्ञान एवं सरल अंक गणित | 30 अंक |