Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: खेल रत्न अवॉर्ड 2021 सूची

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) खेल व युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेल के क्षेत्र में 4 वर्षों के योगदान के लिए दिया जाता है। यह भारत में दिया जाने वाला खेल के क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस पुरस्कार को पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ( Rajiv Gandhi Khel Ratna Award ) के नाम से जाना जाता था लेकिन वर्तमान में इसका नाम बदलकर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया है। मेजर ध्यानचंद भारतीय टॉकी टीम के 1928, 1932 व 1936 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

यह पुरस्कार खेल पुरस्कारों में सबसे बड़ा पुरस्कार है जो राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1991-92 में खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान के रूप में की गई जिसके अंतर्गत विजेता व्यक्ति को पुरस्कार स्वरूप एक पदक, 25 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए भारत की विभिन्न खेल संस्थाओं द्वारा नामित खिलाड़ियों के चयन के लिए सरकार द्वारा 12 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया जाता है और चयन समिति खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश खेल व युवा मामलों के मंत्रालय से करता है। और खेल व युवा मंत्रालय द्वारा विजेता खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाति है।

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड अब तक 2021 तक कुल 55 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस पोस्ट में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड विजेता खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध करवाई गई है।

यह भी पढ़ें>> India Today Tourism Awards-2021

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award List

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: नीचे दी गई टेबल में 1991 से लेकर 2021 तक प्रदान किए गए खेल रत्न अवॉर्ड प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध करवाई गई है।

वर्ष नाम खेल
1991-92विश्वनाथ आनंदशतरंज
1992-1993गीत सेठीविलियर्ड्स
1993-94होमी मोतिवाला व पुष्पेंद्र गर्गनौकायन
1994-95कर्णम मल्लेश्वरीभारोत्तोलन
1995-96एन कुंजारानीभारोत्तोलन
1996-97लिएंदर पेसटेनिस
1997-98सचिन तेंडुलकरक्रिकेट
1998-99ज्योतिरमोयी सिकदरएथलेटिक्स
1999-2000घनराज पिल्लईहॉकी
2000-01पुलेला गोपीचन्दबैडमिंटन
2001अभिनव बिन्द्राशूटिंग
2002KM बिनामोलएथलेटिक्स
2002अजंलि भागवतशूटिंग
2003अंजू बॉबी जॉर्जएथलेटिक्स
2004राज्यवर्धन सिंह राठौरशूटिंग
2005पंकज आडवाणीविलियर्ड व स्नूकर
2006मानवजीत सिंह संधूशूटिंग
2007महेंद्र सिंह धोनीक्रिकेट
2008कोई पुरस्कार नहीं
2009मैरी कॉमबॉक्सिंग
2009सुशील कुमारकुश्ती
2010साइना नेहवालबैडमिंटन
2011गगन नारंगशूटिंग
2012विजय कुमारशूटिंग
2012योगेश्वर दत्तकुश्ती
2013रंजन सोढ़ीशूटिंग
2014कोई पुरस्कार नहीं
2015सानिया मिर्जाटेनिस
2016पीवी सिंधुबैडमिंटन
2016जीतू रायशूटिंग
2016साक्षी मलिककुश्ती
2016दीपा कर्मकारजिमनास्टिक्स
2017देवेन्द्र झाझड़ियापैरालम्पिक
2017सरदार सिंहहॉकी
2018विराट कोहलीक्रिकेट
2018मीराबाई चानूभारोत्तोलन
2019दीपा मलिकपैरालम्पिक
2019बजरंग पुनियाकुश्ती
2020रोहित शर्माक्रिकेट
2020मरियप्पन थगावेलुपैरा एथलीट
2020मनिका बत्राटेनिस
2020विनेश फोगटकुश्ती
2020रानी रामपालहॉकी
2021नीरज चोपड़ाएथलेटिक्स
2021रवि दहियाकुश्ती
2021पीआर श्रीजेशहॉकी
2021लवलिना बोर्गोहेनमुक्केबाजी
2021सुनील छेत्रीफुटबाल
2021मिताली राजक्रिकेट
2021प्रमोद भगतबैडमिंटन
2021सुमित अंतिलएथलेटिक्स
2021अवनी लेखारानिशानेबाज
2021कृष्णा नगरबैडमिंटन
2021मनीष नरवालनिशानेबाज
2021मनप्रीत सिंहहॉकी

◆ सबसे पहली बार मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड विश्वनाथ आनंद को प्रदान किया गया।
★ सबसे कम उम्र में 2001 में अभिनव बिन्द्रा को 18 वर्ष की आयु में प्रदान किया गया। अभिनव बिन्द्रा खेल रत्न अवॉर्ड प्राप्त करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी है।

यह भी पढ़ें>> Padma Awards 2021 पद्म पुरस्कार 2021

◆ 1997-98 में सचिन तेंडुलकर क्रिकेट में खेल रत्न अवॉर्ड प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी है। क्रिकेट में अब तक यह पुरस्कार महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली को भी प्रदान किया गया है।
★ यह पुरस्कार वर्ष 2016 में 4, 2020 में 5 एवं वर्ष 2021 में सर्वाधिक 12 खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान किया गया है।

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award FAQ

प्रश्न – राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार किस वर्ष शुरू हुआ?

उत्तर – वर्ष 1992

प्रश्न – राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कब किया गया?

उत्तर – 6th August 2021 को

प्रश्न – 2021 में खेल रत्न पुरस्कार किसने जीता?

उत्तर – नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, पीआर श्रीजेश, लवलिना बोर्गोहेन, सुनील छेत्री, मिताली राज, प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनी लेखारा, कृष्णा नगर, मनीष नरवाल, मनप्रीत सिंह

प्रश्न – खेल रत्न पुरस्कार किसे मिलता है ?

उत्तर – यह युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। प्राप्तकर्ता का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक 12 सदस्यीय समिति द्वारा किया जाता है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन” के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award List, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, Rajiv Gandhi Khel Ratna Award, khel ratna award 2021 in hindi