Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

LSA Final Result 2022 : पशुधन सहायक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

LSA Final Result 2022

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक के 1436 पदों पर भर्ती करवाई गई थी जिसका फाइनल रिजल्ट LSA Final Result 2022 और कट ऑफ मार्क्स 7 सितम्बर 2022 को कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। इस पोस्ट में रिजल्ट से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

LSA Final Result 2022
LSA Final Result 2022

बोर्ड द्वारा पशुपालन विभाग के लिये राजस्थान पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम, 1977 यथा संशोधित एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2014 के अन्तर्गत पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 की विज्ञप्ति दिनांक 11.03.2022 को जारी की गई थी। पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 की पुनः संशोधित विज्ञप्ति दिनांक 27.05.2022 को गैर अनुसूचत क्षेत्र के 1239 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 197, कुल 1436 पदों के लिये जारी की गई थी।

बोर्ड द्वारा उक्त भर्ती की परीक्षा दिनांक 04.06.2022 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती का परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा दिनांक 07.07.2022 को जारी कर पात्रता की जांच हेतु अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया गया था पात्रता की जांच के पश्चात् पात्र पाये गये अभ्यर्थियों की श्रेणीवार रिक्त पदों के अनुसार वरीयता के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति हेतु पशुपालन विभाग को अभिस्तावित की जा रही है। साथ ही क्षैतिज आरक्षण में चयनित अभ्यर्थियों के पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन बोर्ड स्तर एवं विभाग स्तर से प्रक्रियाधीन है तथा अनुसूचित क्षेत्र का प्रकरण प्रक्रियाधीन होने के कारण इनका अंतिम परीक्षा परिणाम अलग से जारी किया जायेगा अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के रोल नम्बर एवं कट ऑफ बोर्ड द्वारा जारी पीडीएफ़ फाइल में है पीडीएफ़ फाइल डाउनलोड करने का लिंक इस पोस्ट के अंत में उपलब्ध करवाया गया है।

Important Links

Final Result PDFClick Here
Official Website Click Here
Join Telegram Click Here
Home Click Here

Leave a Comment