Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC 2023 पीएम-किसान की 13वीं किस्त से पहले सरकार का आदेश जारी

Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC 2023

रजिस्ट्रार, सहकारिता एवं स्टेट नोडल अधिकारी (पीएम-किसान), Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC 2023 श्री मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम- किसान योजना के लाभार्थियों को आगामी किश्त हस्तांतरित के लिए ई-केवाईसी, बैंक खाते को आधार से लिंक कराना एवं बैंक खाते को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के लिए 10 फरवरी, 2023 से पूर्व सक्षम  कराना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए है।

Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC 2023

श्री रतनू ने बताया कि राज्य में माह जनवरी 2023 तक 67 प्रतिशत ई-केवाईसी एवं 88 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से लाभार्थियों द्वारा लिंक कराया गया है। राज्य में अभी तक 24.45 लाख लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी कराया जाना एवं 1.94 लाख लाभार्थियों द्वारा बैंक खाते को आधार से लिंक कराया जाना शेष है।

Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC 2023

 उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों द्वारा अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवायी है एवं बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है, वे 10 फरवरी से पूर्व आवश्यक रूप से करायें। भारत सरकार द्वारा ई-केवाईसी एवं आधार लिंक बैंक खाते खोलने हेतु इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक को अनुमत किया गया है। अतः लाभार्थी कृषक इस हेतु नजदीकी पोस्ट ऑफिस में अथवा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक द्वारा आयोजित कैम्प में आधार कार्ड साथ लें जाकर इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

इस योजना की शुरुआत भारत के आर्थिक रूप से गरीब एवं सीमांत किसानों जिनके पास सीमित मात्रा में भूमि है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष भारत सरकार की ओर से किसानों के खाते में ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है । यह आर्थिक सहायता हर साल प्रतिवर्ष तीन किस्तों 2000×3=6000 अर्थात 4 महीने में एक किस्त ₹2000 के रूप में किसान के खाते में भेजी जाती है।

ई केवाईसी क्या है

ईकेवाईसी के तहत किसानों को पीएम किसान योजना Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC 2023 के अंतर्गत पंजीकृत करवाना आवश्यक है। ईकेवाईसी के पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। इसके पंजीकरण के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा उसके बाद E-KYC वाले विकल्प का चयन‌‌ करना होगा। उसके पश्चात आधार संख्या भरने के बाद आपको खोज वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उस ओटीपी को आपको दर्द भर के submit करना है।

इस तरह आप E-KYC की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

Join Telegram Click Here
HomeClick Here