Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

India Today Tourism Awards-2021: राजस्थान को मिले 2 पुरस्कार

India Today Tourism Awards-2021

इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स-202: India Today Tourism Awards-2021 पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान को मिले 2 पुरस्कारगरडिया महादेव बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप डेस्टिनेशन और डेजर्ट फेस्टिवल बना बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन

अपनी कला संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए विशेष पहचान रखने वाले राजस्थान को दो ओर पुरस्कारों से नवाजा गया है। इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स-2021 (India Today Tourism Awards-2021) समारोह में कोटा के गरडिया महादेव पर्यटन स्थल को “बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप डेस्टिनेशन” चुना गया है। वही, जैसलमेर के डेजर्ट फेस्टिवल को “बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन” का रनर अप अवार्ड मिला है।  

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ये पुरस्कार सौंपे। राजस्थान पर्यटन विभाग की तरफ से निदेशक श्री निशान्त जैन ने पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में केन्द्रीय पर्यटन सचिव श्री अरविंद सिंह तथा विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

India Today Tourism Awards 2021 List

Best Adventure Destination – बंजी जंपिंग मायम लेक (उत्तरी गोवा), ऋषिकेश (उत्तराखंड)

Best Beaches & Coastal Destinations – ब्लू फ्लैग बीच (गुजरात), अश्वम बीच (उत्तरी गोवा)

Best Heritage Destinations – अजंता गुफाएं (महाराष्ट्र), धोलावीरा (कच्छ, गुजरात)

Best Mountain Destinations – कुन्नूर (नीलगिरी जिला, तमिलनाडु), नंदी हिल्स (कर्नाटक), महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

Best Wildlife Destinations – जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान और संग्रहालय (नैनीताल, उत्तराखंड) गिर रिजर्व (गुजरात)

Best Festival Destinations – पोंगल, (तमिलनाडु) डेजर्ट फेस्टिवल (जैसलमेर, राजस्थान) मैसूर दशहरा (कर्नाटक)

Best Spiritual Destinations – केदारनाथ धाम (जिला रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड) बोधगया (गया जिला, बिहार)

Most Scenic Roads – नांगल से भाखड़ा डैम रोड (पंजाब), कोल्ली हिल्स (नमक्कल जिला, तमिलनाडु)

Best Iconic Landscapes Destinations – गरड़िया महादेव (कोटा, राजस्थान), नंगल बांध (रोपड़, पंजाब)

यह भी पढ़ें>> Rajasthan Sujas 2021 | राजस्थान सुजस 2021