Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Objective Question

Hindi Objective Question: हिन्दी व्याकरण की इस पोस्ट में व्याकरण के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह दिया गया है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, Bank, Railway, RPSC RAS, School Lecturer, Collage Lecturer, 2nd Grade Teacher, REET/RTET, CTET, UPTET, HTET, DSSSB, KVS, Patwari, Gram Sewak, Police एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Objective Question, Download Hindi Objective Question pdf, free hindi objective book pdf, hindi vyakran quesiton

हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Objective Question

प्रश्न 1. इनमें से किस शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय नहीं है?
(1) नमकीन
(2) रंगीन
(3) ग़मगीन ✅
(4) शौकीन

प्रश्न 2. किस शब्द में ‘ल’ प्रत्यय नहीं है ?
(1) मंजुल
(2) अतल✅
(3) मांसल
(4) श्यामल

प्रश्न 3. किस शब्द में ‘गार’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ
(1) स्नानागार✅
(2) यादगार
(3) मददगार
(4) रोजगार

प्रश्न 4. निम्नलिखित में तत्सम शब्द नहीं है :
(1) दुर्बल
(2) आदर
(3) त्योहार✅
(4) बिंदु

प्रश्न 5. किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम हैं ?
(1) विवाह, कहानी, नाच
(2) धैर्य, परख, प्रगट
(3) आग, पत्र, दही
(4) दंड, शिर, शाक✅

यह भी पढ़ें>> हिन्दी व्याकरण प्रश्न | Hindi Grammar Questions Answers

प्रश्न 6. इनमें से किस शब्द में कोई उपसर्ग नहीं है ?
(1) बेकार
(2) बेलदार✅
(3) बेखबर
(4) बेगुनाह

प्रश्न 7. किस विकल्प में तत्सम और तद्भव दोनों प्रकार के शब्द समाहित हैं ?
(1) आंक, काक, आम✅
(2) आँवला, अमावस, कबूतर
(3) आसरा, पकवान, दही
(4) गाँव, बाघ, बिच्छू

प्रश्न 8. निम्नलिखित में देशज शब्द है :
(1) ओखली
(2) टोटका
(3) टेंटुवा
(4) किवाड़

प्रश्न 9. किस वाक्य में विदेशी मूल के शब्द नहीं हैं ?
(1) इस प्रश्न का उत्तर मुझे मालूम है।
(2) उसने मुझे आवाज दी।
(3) कार बस की टक्कर में अनेक लोग घायल हो गए।
(4) वह सदैव सच बोलता है।✅

प्रश्न 10. किस विकल्प में कोई भी शब्द विदेशी मूल का नहीं है ?
(1) दोस्त, खुशी
(2) अकेला, साहस
(3) देहात, आसान✅
(4) चेहरा, मौसम

प्रश्न 11. किस विकल्प के सभी शब्द ‘तद्भव’ हैं ?
(1) सहज, संजोग, समंदर
(2) गात, गाहक, गणपति
(3) चाँद, झरना, झुण्ड
(4) छकड़ा, काजल, खेत✅

प्रश्न 12. इनमें विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है।
(1) प्राथमिकता
(2) सुन्दरता
(3) समता
(4) ममता✅

प्रश्न 13. इनमें क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है।
(1) पढ़ाई
(2) दौड़
(3) उत्तराई
(4) खटाई✅

प्रश्न 14. गुणवाचक विशेषण से संबंधित बाक्य कौन सा है?
(1) बालक पहली कक्षा में पढ़ता है।
(2) यह पुस्तक मेरी है।
(3) हमें कपटी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।✅
(4) समारोह में अनेक लोग उपस्थित थे।

प्रश्न 15. किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(1) वह अभी तक सो रहा है।
(2) बच्चा बहुत देर से रो रहा है।
(3) धावक मैदान में दौड़ रहा है।
(4) वह पतंग उड़ा रहा है।✅

यह भी पढ़ें>> हिन्दी व्याकरण प्रश्नोत्तरी | Hindi Grammar Objective Question

प्रश्न 16. किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित हैं ?
(1) भूल, हँसी✅
(2) शिक्षा, अच्छाई
(3) मिठास, चुनाव
(4) पूजा, जवानी

प्रश्न 17. क्रियाविशेषण रहित वाक्य है
(1) मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो।
(2) वह अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।✅
(3) सुबह से वर्षा लगातार हो रही है।
(4) वे अचानक चले गए।

प्रश्न 18. किस वाक्य में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग हुआ है ?
(1) अपराधी ने पुलिस के सामने झूठ बोला।✅
(2) वह बहुत देर से ज्यों का त्यों खड़ा है।
(3) मेरा गाँव पास में ही है।
(4) मैं वहाँ कदापि नहीं जाऊँगा।

प्रश्न 19. विस्मयादिबोधक शब्दों के संबंध में कौन सा कथन सही है ?
(1) इनमें बचन के अनुसार विकार होता है।
(2) वे केवल शोक और घृणा का भाव प्रकट करते हैं।
(3) ये बाक्य-रचना के अनिवार्य घटक हैं।
(4) ये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते हैं।✅

प्रश्न 20. किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(1) वह कल ही चला जाएगा।
(2) मैं भी उसके साथ जाऊँगा ।
(3) मुझे एक गिलास दूध चाहिए।✅
(4) वह तो आज जाएगा।

प्रश्न 21. किस वाक्य में क्रिया अकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई
(1) वह बिना बात ही हँस रही है।✅
(2) बच्चों ने बहुत सुंदर चित्र बनाए ।
(3) माँ पुत्र को समझाती है।
(4) मदारी भालू को नचाता है।

प्रश्न 22. किस विकल्प में सभी विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों से रचित हैं ?
(1) शिक्षित कमाऊ
(2) भीतरी आपसी
(3) पीडित, दयनीय✅
(4) वार्षिक निचला

प्रश्न 23. निम्नलिखित में ‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है।
(1) सरसी✅
(2) आपगा
(3) पयस्विनी
(4) तटिनी

यह भी पढ़ें>> Hindi Grammar Question PDF | हिन्दी व्याकरण प्रश्न पीडीएफ़

प्रश्न 24. किस विकल्प में सभी शब्द ‘पेड़’ के पर्यायवाची
(1) वृक्ष, अरण्य
(2) रसाल, पादप
(3) पुहुप, तरु
(4) बिटप, द्रुम✅

प्रश्न 25. किस विकल्प में परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं हैं ?
(1) इच्छा, अभीप्सा
(2) कपोत, पिक✅
(3) रात, यामिनी
(4) ऊँट, करम

हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Objective Question, Download Hindi Objective Question pdf, free hindi objective book pdf, hindi vyakran quesiton