Hindi Grammar Vachan, हिन्दी व्याकरण वचन, हिन्दी वचन, Hindi Vachan Notes PDF, Hindi Grammar Number, Hindi Grammar Notes PDF, Hindi Vyakran Notes PDF, Hindi Vachan Notes, vachan,
हिन्दी व्याकरण वचन | Hindi Grammar Vachan
परिभाषा :- शब्द के जिस रूप के द्वारा किसी विकारी शब्द की संख्या का बोध होता है उसे वचन कहते है |
हिन्दी व्याकरण में वचन दो प्रकार के होते है –
(1) एकवचन (2) बहुवचन
एकवचन
शब्द के जिस रूप के द्वारा किसी विकारी शब्द में एक की संख्या का बोध होता है तो वहाँ एकवचन माना जाता है| जैसे – लड़का, लड़की, नदी, पुस्तक, वधू इत्यादि|
निम्नलिखित संज्ञा शब्द हिन्दी में सदैव एकवचन में ही प्रयुक्त होते है –
- धातुओं के नाम – चांदी, सोना, तांबा, पीतल, लोहा|
- तरल पदार्थों के नाम – पानी, जल, दूध, घी, तेल, शहद, पारा|
- भाववाचक संज्ञा शब्द – खटास, मिठास, सौन्दर्य, माधुर्य, सुंदरता, मधुरता, अमीरी, गरीबी, जनता|
- व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द – राम, श्याम, सीता, राधा, सीकर, जयपुर, हिमालय, गंगा|
बहुवचन
शब्द के जिस रूप के द्वारा किसी विकारी शब्द में एक से अधिक की संख्या का बोध होता है वहाँ बहुवचन माना जाता है| जैसे – लड़कें, लड़कियां, नदियां, पुस्तकें, वधुएं |
निम्नलिखित शब्द हिन्दी में सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होते है – प्राण, होश, आँसू, केश, बाल, रोम, हस्ताक्षर, आप, दर्शन, समाचार, हाल-चाल, लोग, चावल इत्यादि |
जैसे – उसका / उसके प्राण निकल गये / गया |
आप यहाँ क्या कर रहा हैं / रहे हैं |
आपका/आपके हस्ताक्षर कर दीजिए |
वचन परिवर्तन के नियम
- पुल्लिंग संज्ञा शब्द :- पुल्लिंग वाचक संज्ञा शब्दों में आकारांत शब्दों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के शब्द एकवचन व बहुवचन में समान रूप से ही प्रयुक्त होते हैं|
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
बालक | एक बालक | सभी बालक |
मित्र | एक मित्र | सभी मित्र |
कवि | एक कवि | सभी कवि |
ऋषि | एक ऋषि | सभी ऋषि |
विद्यार्थी | एक विद्यार्थी | सभी विद्यार्थी |
धनी | एक धनी | सभी धनी |
साधु | एक साधु | सभी साधु |
बाबू | एक बाबू | सभी बाबू |
हिन्दू | एक हिन्दू | सभी हिन्दू |
गुरु | एक गुरु | सभी गुरु |
आकारांत शब्द पुल्लिंग होने पर उसका बहुवचन बनाने के लिए अंतिम आ स्वर को ए में बदल दिया जाता है|
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
लड़का | एक लड़का | सभी लड़के |
कमरा | एक कमरा | सभी कमरे |
घोडा | एक घोडा | सभी घोड़े |
कपड़ा | एक कपड़ा | सभी कपड़े |
बच्चा | एक बच्चा | सभी बच्चे |
Note :- सभी प्रकार के पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के साथ यदि किसी परसर्ग (कारक चिन्ह) का प्रयोग किया जाना हो तो उसका बहुवचन बनाते समय अंत में ओं / यों जोड़ दिया जाता है| जैसे –
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
बालक | एक बालक ने | सभी बालकों ने |
मित्र | एक मित्र ने | सभी मित्रों ने |
कवि | एक कवि के लिए | सभी कवियों के लिए |
बच्चा | एक बच्चे से | सभी बच्चों से |
विद्यार्थी | एक विद्यार्थी की | सभी विद्यार्थीयों की |
हिन्दू | एक हिन्दू पर | सभी हिंदुओं पर |
साधु | एक साधु मे | सभी साधुओं में |
- स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द :- आकारांत स्त्रीलिंग शब्द होने पर अ को एँ में बदल दिया जाता है |
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
पुस्तक | एक पुस्तक | सभी पुस्तकें |
आँख | एक आँख | सभी आँखें |
दीवार | एक दीवार | सभी दीवारें |
- आकारांत स्त्रीलिंग शब्द होने पर शब्दों के अंत में एँ जोड़ दिया जाता है|
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
कक्षा | एक कक्षा | सभी कक्षाएं |
लता | एक लता | सभी लताएं |
छात्रा | एक छात्रा | सभी छात्राएं |
कथा | एक कथा | सभी कथाएं |
- इकारांत / ईकारांत स्त्रीलिंग होने पर :– इकारांत – शब्द + यां, ईकारांत – ई + यां
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
तिथि | एक तिथि | सभी तिथियाँ |
शक्ति | एक शक्ति | सभी शक्तियां |
लड़की | एक लड़की | सभी लड़कियां |
नदी | एक नदी | सभी नदियां |
इकाई | एक इकाई | सभी इकाइयां |
- उ/ऊकारांत स्त्रीलिंग शब्द होने पर :- उकारांत – शब्द + एँ, ऊकारांत – ऊ + एँ
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
ऋतु | एक ऋतु | सभी ऋतुएँ |
वस्तु | एक वस्तु | सभी वस्तुएं |
धातु | एक धातु | सभी धातुएं |
वधू | एक वधू | सभी वधुएं |
बहू | एक बहू | सभी बहूएं |
- ‘इया’ अंत वाले शब्द होने पर या का यां में बदलना
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
चिड़िया | एक चिड़िया | सभी चिड़ियां |
गुड़िया | एक गुड़िया | सभी गुड़ियां |
बिटिया | एक बिटिया | सभी बिटियाँ |
Note :- स्त्रीलिंग संज्ञा शब्दों के साथ भी यदि किसी परसर्ग का प्रयोग किया जाना हो तो उसका बहुवचन बनाते समय अंत में ओं / यों का प्रयोग कर दिया जाता है |
संज्ञा शब्द | एकवचन | बहुवचन |
छात्रा | एक छात्रा ने | सभी छात्राओं ने |
लड़की | एक लड़की को | सभी लड़कियों को |
वस्तु | एक वस्तु के द्वारा | सभी वस्तुओं के द्वारा |
Hindi Grammar Topic Wise Notes |