Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Free Mobile Yojana Vitran 2023 : फ्री मोबाईल मिलने शुरू, नई लिस्ट में अपना नाम यहाँ से देखें

Free Mobile Yojana Vitran 2023

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि Free Mobile Yojana Vitran 2023 राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना के अन्तर्गत बजट प्रावधान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की बजट घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना प्रक्रियाधीन है।

Free Mobile Yojana Vitran 2023

डॉ. कल्ला प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था। बाद में पूरक मांग में 3500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया और वर्तमान में 2600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया हुआ है।

इससे पहले विधायक श्री कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में डॉ. कल्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट 2022 में यह योजना शुरू करने की घोषणा की थी। जिसमें एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। प्रदेश में 30 जनवरी 2023 तक एक करोड़ 37 लाख 82 हजार 951 परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत हैं।

Free Mobile Yojana New List

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री मोबाईल (Free Mobile Yojana Vitran 2023) फोन दिया जाएगा। यह मोबाईल चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा जिसमें तीन साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग और हर महीने 5 जीबी डेटा उपलब्ध करवाया जाएगा। यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। फ्री मोबाईल फोन दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकते है। अभी सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ये मोबाईल वितरित किए गए है। इन महिलाओं को मोबाईल 9500 रुपये की कीमत वाला स्मार्ट फोन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री फ्री मोबाईल योजना Free Mobile Yojana Vitran 2023 का अभियान का उद्देश्य राज्य की महिला मुखियाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे स्मार्ट फोन और डिजिटल प्रौद्योगिकियों की क्षमता का उपयोग कर सकें। बजट घोषणा 2022.2023 में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लिए एक समर्थन तंत्र के रूप में कार्य करने के लिए डिजिटल सखी अभियान शुरू किया जा रहा है। बजट घोषणा के तहत 1 करोड़ और 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला प्रमुखों को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस वाले स्मार्टफोन प्राप्त होंगे।

Free Mobile Yojana Vitran 2023 Links

Official PortalClick Here
Free Mobile Yojana ListClick Here
Join Telegram Click Here
Home Click Here