Dadasaheb Phalke Award 2022 Winners List in Hindi
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022 का आयोजन 20 फरवरी 2022, रविवार को मुंबई में किया गया। इस मौके पर टीवी और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस आयोजन में भाग लिया। इस सम्मान समारोह में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2022 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिनमें साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म को फिल्म ऑफ द ईयर से नवाजा गया। तथा अभिनेता रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 83 और सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म शेरशाह के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अभिनेत्री कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड प्रदान किया गया। Dadasaheb Phalke Award 2022 Winners List in Hindi, Dadasaheb Phalke Award Winner List, 2022 dadasaheb phalke award, Dadasaheb Phalke puraskar Winner

बॉलीवूड अभिनेता मनोज बाजपेयी को द फैमिली मैन 2 के लिए बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज के लिए चुना गया। और अभिनेत्री रवीना टंडन को अरण्यक के लिए बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं टीवी सीरियल अनुपमा को टेलीविजन सीरिज ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें>> Dada Saheb Phalke Award In Hindi दादा साहेब फाल्के पुरस्कार नोट्स पीडीएफ़
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची
बेस्ट एक्टर | रणवीर सिंह (फिल्म 83) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (फिल्म शेरशाह) |
फिल्म ऑफ द ईयर | ‘पुष्पा’ |
बेस्ट फिल्म | शेरसाह |
बेस्ट एक्ट्रेस | कृति सेनन ( मिमी के लिए) |
बेस्ट वेब सीरीज एक्टर | मनोज बाजपेयी ( द फैमिली मैन 2 के लिए) |
बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस | रवीना टंडन (अरण्यक के लिए) |
क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म | सरदार उधम |
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर | सिद्धार्थ मल्होत्रा (फिल्म शेरशाह के लिए) |
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस | कियारा आडवाणी (शेरशाह के लिए) |
फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान | आशा पारेख |
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म | अनादर राउंड |
बेस्ट डायरेक्टर | केन घोष (फिल्म स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ के लिए) |
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर | जयकृष्ण गुम्मड़ी ( फिल्म हसीना दिलरुबा के लिए) |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | सतीश कौशिक (फिल्म कागज के लिए) |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | लारा दत्ता (फिल्म बेल बॉटम के लिए) |
बेस्ट निगेटिव रोल एक्टर | आयुष शर्मा (फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के लिए) |
पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर | अभिमन्यु दसानी |
पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस | राधिका मदान |
बेस्ट डेब्यू एक्टर | अहान शेट्टी (फिल्म तड़प के लिए) |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल | विशाल मिश्रा |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल | कनिका कपूर |
बेस्ट कोरियोग्राफर | जयकृष्णा गुम्माडी |
बेस्ट वेब सीरीज | कैंडी |
बेस्ट शॉर्ट फिल्म | पौली |
बेस्ट टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर | अनुपमा |
टेलीविजन सीरीज में बेस्ट एक्टर | शहीर शेख (कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए) |
टेलीविजन सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस | श्रद्धा आर्य (कुंडली भाग्य के लिए) |
मोस्ट प्रोमेसिंग एक्टर इन टेलीविजन | धीरत धूपर |
मोस्ट प्रोमेसिंग एक्ट्रेस इन टेलीविजन | रूपाली गांगुली |