Table of Contents
CSIR UGC NET June 2022 Exam Date
यूजीसी ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट-जून 2022 के लिए प्रेस नोट जारी करके परीक्षा की तिथि (CSIR UGC NET June 2022 Exam Date) घोषित कर दी है। यूजीसी ने यह प्रेस नोट अपनी ऑफिसियल वेबसाईट csirnet.nta.nic.in पर जारी किया है। परीक्षा तिथि प्रेस नोट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस पोस्ट के अंत में उपलब्ध करवाया गया है। यहाँ से इसकी पीडीएफ़ फाइल डाउनलोड कर सकते है। इस प्रेस नोट के अनुसार सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2022 की परीक्षाएं 16 सितम्बर 2022 से शुरू होगी और ये परीक्षा 18 सितम्बर 2022 तक चलेगी। इस परीक्षा के संबंध में सिटी इंटिमेशन स्लिप 10 सितम्बर 2022 को ऑफिसियल वेबसाईट पर जारी की जाएगी जबकि ऐड्मिट कार्ड 13 सितंबर तक एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

यूजीसी नेट द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चरशिप (एलएस)/सहायक प्रोफेसर के लिए संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2022 के संबंध में सार्वजनिक सूचना दिनांक 11.08.2022 की निरंतरता में, एक प्रेस नोट जारी किया गया है जिसके अनुसार –
CSIR UGC NET June 2022 Exam Date
Date | Time | Subject |
16.09.2022 | सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक | पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, भौतिक विज्ञान |
16.09.2022 | दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक | गणितीय विज्ञान |
17.09.2022 | सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक | जीवन विज्ञान |
17.09.2022 | दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक | जीवन विज्ञान |
18.09.2022 | सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक | रासायनिक विज्ञान |
परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट csirnet.nta.nic.in, nta.ac.in पर नियमित विज़िट करते रहें। किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA को csirnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं या NTA हेल्प डेस्क को 011-40759000, 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
Important Links
Exam Date Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Home | Click Here |