Computer Software Notes in Hindi: कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर (Computer Software) की इस पोस्ट में कंप्यूटर के सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software), एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software), प्रजेंटेशन सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।
Table of Contents
Computer Software कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग भाषा में लिखे गए निर्देशों अर्थात प्रोग्रामों की श्रंखला है जो कंप्यूटर सिस्टम के कार्यों को नियंत्रित करता है।
सॉफ्टवेयर के प्रकार :- सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते हैं।
- सिस्टम सॉफ्टवेयर
- एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)
– सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के आंतरिक कार्यों को नियंत्रित करता है।
Must Read These Article
- REET 2022 Model Paper 2 : रीट 2022 लेवल 1 व लेवल 2 मॉडल पेपर, यहाँ से डाउनलोड करें
- REET 2022 Model Paper 1 : रीट 2022 लेवल 1 व लेवल 2 मॉडल पेपर, यहाँ से डाउनलोड करें
- Bharat ke Bhautik Pradesh Question भारत के भौतिक प्रदेश प्रश्नोतर पीडीएफ़ फाइल
- Egyptian Civilization Question In Hindi मिस्र की सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह
- Super TET Handwritten Notes PDF दीपक सिंह राजपूत सुपर टेट हस्तलिखित नोट्स
– सिस्टम सॉफ्टवेयर को दो भागों में बांटा गया है –
(1) सिस्टम मैनेजमेंट प्रोग्राम :- वे प्रोग्राम जो सिस्टम का प्रबंधन करने के काम आते हैं। जैसे – ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस ड्राइवर्स, सिस्टम यूटिलिटीज
(2) ऑपरेटिंग सिस्टम :- इसमें वे प्रोग्राम शामिल होते हैं जो कंप्यूटर के विभिन्न अवयवों के कार्यों को नियंत्रित करते हैं उनमें समन्वय स्थापित करते हैं तथा उन्हें प्रबंधित करते हैं इसका प्रमुख कार्य उपयोगकर्ता तथा हार्डवेयर के मध्य एक समन्वय स्थापित करना है।
एप्पलीकेशन सॉफ्टवेयर
– एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर उन प्रोग्रामों को कहा जाता है जो हमारा वास्तविक कार्य करने के लिए लिखे जाते हैं। जैसे – एमएस – वर्ड, एमएस – एक्सेल, टैली, कोरल ड्रा, पेज मेकर आदि।
★ प्रजेंटेशन सॉफ्टवेयर :- प्रजेंटेशन का अर्थ है अपने विचार, संदेश तथा अन्य सूचना को एक ऐसे सरल रूप में किसी ग्रुप के सामने प्रस्तुत करना जिससे उस ग्रुप को वह सूचना आसानी से समझ आ सके। उदाहरण – माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट, कोरेल प्रेजेंटेशनस
सिस्टम एवं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में अंतर
सिस्टम सॉफ्टवेयर | एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर |
1. कंप्यूटर सिस्टम के लिए इसका होना आवश्यक है। | 1. कंप्यूटर सिस्टम के लिए इसका होना आवश्यक नहीं है। |
2. यह हार्डवेयर को संचालित करके एप्लीकेशन को रन करता है। | 2. यह प्रयोगकर्ता द्वारा दिए गए कार्य को ही करता है। |
3. सिस्टम सॉफ्टवेयर महंगे होते हैं। | 3. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर सस्ते होते हैं। |
4. सिस्टम सॉफ्टवेयर को कस्टमाइज नहीं किया जा सकता। | 4. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को कस्टमाइज किया जा सकता है। |
उच्च स्तरीय भाषाएं एवं उनके अनुप्रयोग
भाषा | वर्ष | अनुप्रयोग क्षेत्र |
FORTRAN | 1957 | 1957 गणित के क्षेत्र के लिए (कैलकुलेशन के लिए) |
ALGOL | 1958 | वैज्ञानिक अनुप्रयोग के लिए |
LISP | 1958 | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में |
COBOL | 1959 | बिजनेस परपज के लिए |
BASIC | 1964 | शिक्षण कार्य के लिए |
PASCAL | 1970 | शिक्षण कार्य के लिए |
C | 1972 | सिस्टम प्रोग्रामिंग के लिए |
C++ | 1983 | प्रोग्रामिंग के लिए |
JAVA | 1995 | इंटरनेट आधारित प्रोग्रामिंग के लिए |