Africa Continent Notes In Hindi: विश्व का भूगोल नोट्स (अफ्रीका महाद्वीप) Africa Continent Notes In Hindi, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण नोट्स पीडीएफ़
Table of Contents
अफ्रीका महाद्वीप Africa Continent Notes In Hindi
» क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप।
» यह प्राचीनतम भूखंड है जो गोंडवाना लैंड का भाग है।
» इसे अंध महाद्वीप भी कहा जाता है
» कर्क रेखा, भूमध्य रेखा तथा मकर रेखा तीनो इस महाद्वीप से गुजरती है।
» जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश – नाइजीरिया
» क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वत
1. एटलस पर्वतमाला :- उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया में विस्तृत।
2. किलिमंजारो :- तंजानिया में, अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत – 5895 मी.
Must Read These Article
- REET 2022 Model Paper 2 : रीट 2022 लेवल 1 व लेवल 2 मॉडल पेपर, यहाँ से डाउनलोड करें
- REET 2022 Model Paper 1 : रीट 2022 लेवल 1 व लेवल 2 मॉडल पेपर, यहाँ से डाउनलोड करें
- Bharat ke Bhautik Pradesh Question भारत के भौतिक प्रदेश प्रश्नोतर पीडीएफ़ फाइल
- Egyptian Civilization Question In Hindi मिस्र की सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह
- Super TET Handwritten Notes PDF दीपक सिंह राजपूत सुपर टेट हस्तलिखित नोट्स
3. ड्रेकेंसबर्ग :- दक्षिण अफ्रीका में इस पर्वत से ओरेंज नदी निकलती है।
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियां
1.नील नदी :- विश्व की सबसे लंबी नदी – 6853 किमी
» उद्गम – विक्टोरिया झील से
» अन्त – भूमध्य सागर में
» मिस्र में आसवन बांध इसी नदी पर है।
» मिस्र को नील नदी का बरदान कहते हैं।
» काहिरा व खार्तूम इसी नदी पर है।
2. कांगो/जायरे नदी :- भूमध्य रेखा को दो बार काटती है। स्टैनले व लिविंगस्टोन जल-प्रपात इसी नदी पर है।
3. जांबिया नदी :- विक्टोरिया जल-प्रपात (अफ्रीका का सबसे ऊंचा) इसी नदी पर है।
4. लिम्पूपू नदी :- मकर रेखा को दो बार काटती है।
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
1.सहारा मरुस्थल :- उत्तरी अफ्रीका में
» विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल
» चाड झील (नाइजर, नाइजीरिया, चाड की सीमा पर) स्थित है।
2.कालाहारी मरुस्थल :- बोत्सवाना नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका में।
» बुशमैन जनजाति निवास करती है।
» शुतुरमुर्ग पक्षी पाया जाता है।
3. न्यूबियन/नूबिया मरुस्थल :- सूडान में।
4. नामिब मरुस्थल :- नामीबिया में।
अफ्रीका महाद्वीप की झीलें
1. विक्टोरिया झील :- केन्या, युगांडा व तंजानिया की सीमा पर स्थित यह अफ्रीका की सबसे बड़ी व विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील है। इस झील से भूमध्य रेखा होकर गुजरती है।
2. टॉगानिका झील :- कांगो, तंजानिया, बंरुडी व जांबिया की सीमा पर। अफ्रीका की सबसे गहरी झील।
3. मलावी झील :- तंजानिया, मलावी व मोजांबिक की सीमा पर। महान भू भ्रंश घाटी (6900 किमी. लम्बी) इस झील के दक्षिण से शुरू होकर मृत सागर तक जाती है।
4. नासिर झील :- मिश्र व सूडान की सीमा पर।
अफ्रीका महाद्वीप में चलने वाली स्थानीय पवने
1. हरमट्टन :- नाइजीरिया में गर्म पवनें (गिन्नी की खाड़ी के तटवर्तीय देशों में इसे डॉक्टर भी कहा जाता है।)
2. गिबली :- लीबिया में गर्म शुष्क पवनें
3. सिरॉको :- अल्जीरिया से भूमध्यसागर होते हुए इटली तक बहने वाली गर्म पवनें। इन पवनों से इटली में होने वाली वर्षा को रक्त वर्षा कहा जाता है।
4. सिमूम :- सूडान में चलने वाली गर्म पवनें।
5. बर्ग :- दक्षिण अफ्रीका में गर्म हवा।
6. चिली :- ट्यूनीशिया में बहने वाली गर्म पवन।
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ
» जिब्राल्टर जलसंधि :- मोरक्को व स्पेन के मध्य, इसे भूमध्य सागर की कुंजी कहा जाता है। यह भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर के साथ जोड़ती है।
अफ्रीका महाद्वीप के घास के मैदान
1. वेल्डास :- दक्षिण अफ्रीका में शीतोष्ण घास के मैदान।
2. सवाना :- मध्य अफ्रीका में उष्णकटिबंधीय घास के मैदान।
अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
» नाइजीरिया को ताड़ तेल का देश कहा जाता है।
» जंजीबार व पेंबा द्वीप लौंग उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
» आईवरी कोस्ट व घाना कोको पेय फसल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
» विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थान अलअजीजिया (लीबिया) है।
» सूडान में नील व सफेद नील नदी के बीच का मैदानी भाग गजीरा कहलाता है।
» पिग्मी जनजाति मध्य अफ्रीका में पाई जाती है।
» रुहा नेशनल पार्क तंजानिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क।
स्वेज नहर :- भूमध्य सागर और लाल सागर के मध्य
» निर्माण – 1869 में, लंबाई – 168 किलोमीटर
» स्वेज नहर के चीफ इंजीनियर फार्डीनेड-डि-लेसेप्स थे (फ्रांसीसी)
» 1956 में मिश्र ने इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
» मिश्र के गीजा पिरामिड प्रसिद्ध है। (Africa Continent Notes In Hindi)
» अफ़्रीका में सर्वाधिक स्वाहिली भाषा बोली जाती है।