राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक के रिक्त पदों का नया डेटा जारी – रिक्त पदों की संख्या 50 हजार पार

इस पोस्ट में वर्तमान में प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा में लेवल प्रथम के रिक्त पदों व लेवल द्वितीय के विषयवार रिक्त पदों (3rd grade teacher rikt pad) की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। वर्तमान समय में राजस्थान प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के विशेष शिक्षा सहित लगभग 50 हजार पद रिक्त है। हम इस पोस्ट में 01 अक्टूबर 2021 तक रिक्त पदों से संबंधित नवीन डाटा उपलब्ध करवा रहे है। 3rd grade teacher rikt pad, तृतीय श्रेणी शिक्षक के रिक्त पद, माध्यमिक शिक्षा में रिक्त पद, प्रारम्भिक शिक्षा में रिक्त पद, लेवल द्वितीय विषयवार रिक्त पद
01 अक्टूबर 2021 तक लेवल प्रथम के रिक्त पदों के आंकड़ों की बात करें तो कुल रिक्त पदों की संख्या 26104 है जिनमे से प्रारम्भिक शिक्षा में लेवल प्रथम में 18994 पद रिक्त है तथा माध्यमिक शिक्षा में लेवल प्रथम के 7110 रिक्त पद है।
प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेवल द्वितीय में 01 अक्टूबर 2021 के अनुसार 21408 रिक्त पद है जिनमे से प्रारम्भिक शिक्षा में लेवल द्वितीय के रिक्त पदों की संख्या 12064 है तथा माध्यमिक शिक्षा में लेवल द्वितीय के रिक्त पदों की संख्या 9344 है। नीचे टेबल में लेवल द्वितीय के विषयवार रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
क्र. सं. | विषय | प्रारम्भिक शिक्षा में रिक्त पद | माध्यमिक शिक्षा में रिक्त पद | कुल रिक्त पद |
---|---|---|---|---|
1. | हिन्दी | 870 | 1980 | 2850 |
2. | अंग्रेजी | 3134 | 3842 | 6976 |
3. | विज्ञान – गणित | 3472 | 1682 | 5154 |
4. | सामाजिक अध्ययन | 2210 | 1702 | 3912 |
5. | संस्कृत | 1612 | 110 | 1722 |
6. | पंजाबी | 242 | 20 | 262 |
7. | सिन्धी | 14 | 0 | 14 |
8. | विशेष शिक्षा | – | 8 | 8+ |
9. | उर्दू | 510 | – | 510+ |
कुल पद | 12064 | 9344 | 21408 |