2nd Grade Admit Card 2022
आरपीएससी द्वितीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 (2nd Grade Admit Card 2022) के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करके 11 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। आरपीएससी द्वारा यह विज्ञापन 9760 शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया था। जिसमें सबसे अधिक पद संस्कृत विषय के 1800 पद थे जबकि हिन्दी विषय के लिए 1298 पद, सोशल साइंस के लिए 1640 पद एवं विज्ञान विषय के लिए 1565 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन लिए जाने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी इस भर्ती की परीक्षा 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2022 तक 3 ग्रुप में आयोजित की जाएगी। प्रथम ग्रुप में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा होगी, द्वितीय ग्रुप में हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू विषय की परीक्षा होगी जबकि तीसरे ग्रुप में विज्ञान, संस्कृत, गणित और पञ्जाबी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। और यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम पारी का समय 9 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पारी का समय दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा।
2nd Grade Admit Card Latest Update
सेकंड ग्रेड भर्ती 2022 की परीक्षा 21 दिसम्बर से शुरू होने जा रही है और ये परीक्षा 27 दिसम्बर तक चलेगी। इस परीक्षा के ऐड्मिट कार्ड राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाईट पर परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। इस बार पेपर आउट होने और नकल प्रकरण पर रोक लगाने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे और परीक्षा सेंटर पर केंद्राधीक्षक के पास की पेड वाला मोबाईल ही रहेगा इसके साथ ही परीक्षा सेंटर से 200 मीटर के दायरे में इंटरनेट, ई-मित्र और साइबर कैफे की दुकाने बंद रह सकती है जिससे पेपर आउट होने से बचा जा सके।
इस परीक्षा के ऐड्मिट कार्ड जारी होने के बाद ऐड्मिट कार्ड की सूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाईट पर प्रेस नोट जारी किया जाएगा। ऐड्मिट कार्ड से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आरपीएससी की ऑफिसियल वेबसाईट पर विज़िट करते रहें।
RPSC 2nd Grade Total Form
सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 के लिए कुल 12,23,652 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें से सबसे अधिक आवेदन सामाजिक विज्ञान विषय के लिए 4,32,395 फॉर्म प्राप्त हुए, जबकि पञ्जाबी विषय में सबसे कम 5321 आवेदन प्राप्त हुए है। विज्ञान विषय में 141076 फॉर्म, गणित विषय में 122305 फॉर्म, अंग्रेजी विषय में 85673 फॉर्म, संस्कृत विषय में 124916 फॉर्म, हिन्दी विषय में 301394 फॉर्म और उर्दू विषय में 10572 फॉर्म भरे गए थे।
How to Download 2nd Grade Admit Card 2022
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2022 राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जारी किए जाएंगे। ऐड्मिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से अपना ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड करने की सम्पूर्ण प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप इस पोस्ट में नीचे बताई गई है जिसके आधार पर अभ्यर्थी आसानी से अपना ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको एसएसओ आईडी से लॉग इन करना होगा। राजस्थान एसएसओ आईडी की मदद से आप अपना फॉर्म नंबर या रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं जिससे आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान एसएसओ की वेबसाइट पर विज़िट करें।
- इस वेबसाईट पर विज़िट करने के बाद में आपको रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करना है।
- अब आपको एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में आपको राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2022 पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- राजस्थान सेकंड ग्रेड भर्ती एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंट आउट निकाल ले ताकि भविष्य में काम आ सके।
Important Links
Admit Card Download Link | Click Here |
Name Wise Admit Card Download | Click Here |
Admit Card Notice | Click Here |
Center Location Check | Click Here |
Exam Schedule | Click Here |
Home | Click Here |