Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

अव्यय (अविकारी शब्द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Avyay (Avikari shabd) Question

अव्यय (अविकारी शब्द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न: हिन्दी व्याकरण की इस पोस्ट में अव्यय / अविकारी शब्द वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की पीडीएफ़ फाइल उपलब्ध करवाई गई है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है इन प्रश्नों की पीडीएफ़ फाइल डाउनलोड करने के लिए पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते है | Avyay shabd Question, Avikari shabd Question, Hindi Grammar Question PDF, अव्यय अविकारी शब्द प्रश्न,

अव्यय (अविकारी शब्द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. – निम्न में से किस विकल्प में संबंधबोधक अव्यय शब्द का प्रयोग हुआ हैं-
(1) वह वहाँ जायेगा।
(2) तुम वहाँ से कहाँ जाओगे?✓
(3) जो आया है वो जायेगा।
(4) कृष्ण यहाँ रहता है।

प्रश्न 2. – ‘यदि तुम चाहो तो नौकरी कर सकते हो।’ इस वाक्य में निम्न में से किस प्रकार के अव्यय शब्दों का प्रयोग हुआ है-
(1) समानाधिकरण समुच्चयबोधक
(2) व्यधिकरण समुच्चयबोधक✓
(3) संबंधबोधक अव्यय शब्द
(4) विस्मयादिबोधक अव्यय शब्द

प्रश्न 3. – “अव्यय” के कितने भेद होते हैं-
(1) 01
(2) 02
(3) 03
(4) 04✓

प्रश्न 4. – “हाँ, मैं जरूर आऊँगा।” वाक्य में अव्यय है-
(1) क्रिया विशेषण
(2) स्वीकार बोधक✓
(3) अनुमोदन बोधक
(4) संबोधन बोधक

प्रश्न 5. – वे अव्यय शब्द जिनसे घृणा,सुख,दुख,तिरस्कार आदि का बोध होता है-
(1) क्रिया विशेषण अव्यय
(2) संबंधबोधक अव्यय
(3) समुच्चयबोधक अव्यय
(4) विस्मयादिबोधक अव्यय✓

प्रश्न 6. – “राम, श्याम और मोहन गाना गाते हैं।” उपर्युक्त पंक्ति में अव्यय का भेद है-
(1) संबद्ध संबंधबोधक
(2) अनुबद्ध संबंधबोधक
(3) समानाधिकरण समुच्चयबोधक✓
(4) व्यधिकरण समुच्चयबोधक

प्रश्न 7. – निम्न में से समुच्चयबोधक अव्यय शब्द है-
(1) धीरे-धीरे
(2) अरे
(3) अथवा✓
(4) उफ़

प्रश्न 8. – “चिड़िया उड़ नहीं सकती क्योकि वह घायल है।” वाक्य है-
(1) समुच्चय बोधक✓
(2) सम्बन्ध बोधक
(3) यौगिक
(4) क्रिया – विशेषण

प्रश्न 9. – “ऐसा कार्य करो जिससे सबका भला हो।” उपर्युक्त पंक्ति में अव्यय है-
(1) ऐसा
(2) करो
(3) जिससे✓
(4) हो

प्रश्न 10. – रीतिवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
(1) बैलगाड़ी धीरे-धीरे चलती है।✓
(2) मैं अभी आया हूँ।
(3) मेरे दादाजी कम सुनते हैं।
(4) घर के सामने पार्क है।

प्रश्न 11. – “घर के भीतर एक मंदिर है।” अव्यय का प्रकार है?
(1) समुच्चय बाेधक अव्यय
(2) संबंद्ध संबंध बोधक✓
(3) अनुबद्ध संबंध बोधक
(4) क्रिया विशेषण

प्रश्न 12. – ‘वह अपने मित्रों सहित आया है।’ उपर्युक्त पंक्ति में अव्यय है-
(1) सम्बद्ध संबंध अव्यय
(2) अनुबद्ध संबंध अव्यय✓
(3) समुच्य बोधक अव्यय
(4) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 13. – किस विकल्प में संबंधबोधक अव्यय का प्रयोग हुआ है?
(1) पुजारी कुत्ते से डर गया।
(2) उसे पत्र द्वारा सूचित करो।✓
(3) बैठ जाओ या चले जाओ।
(4) उक्त सभी

प्रश्न 14. – किस विकल्प में समुच्चयबोधक अव्यय शब्द है-
(1) कहाँ
(2) तथा✓
(3) आहा
(4) तेज

प्रश्न 15. – किस वाक्य में संबंधबोधक अव्यय का प्रयोग हुआ है-
(1) मैं वहाँ रहता हूँ।
(2) दो और दो चार होते है।
(3) हाय; अब मैं क्या करूँ।
(4) तुम वहाँ से कहाँ जाओगे?✓

प्रश्न 16. – किस विकल्प में रीतिवाचक क्रिया – विशेषण प्रयुक्त हुआ है-
(1) वह ऊपर चला गया।
(2) वह रातभर रोता रहा।
(3) वह थोड़ा ही चल सकी।
(4) वह कैसे चल रही है।✓

प्रश्न 17. – “निपात” क्या है?
(1) अव्यय का एक भेद✓
(2) विशेषण का एक भेद
(3) क्रिया-विशेषण का एक भेद
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 18. – “वह चुपके से चला” पंक्ति में ‘चुपके से’ है-
(1) रीतिवाचक अव्यय✓
(2) दिशावाचक अव्यय
(3) स्थानवाचक अव्यय
(4) परिमाणवाचक अव्यय

प्रश्न 19. – व्याकरिणक कोटियों से अप्रभावित रहता है-
(1) संज्ञा
(2) अव्यय✓
(3) सर्वनाम
(4) क्रिया

प्रश्न 20. – “पी. टी. उषा बहुत तेज दौड़ी।” पंक्ति में ‘तेज’ है-
(1) रीतिवाचक क्रियाविशेषण✓
(2) विशेषण
(3) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
(4) परिमाणवाचक विशेषण

प्रश्न 21. – निम्न में से विस्मयादिबोधक अव्यय शब्द है-
(1) शाबास✓
(2) क्योकिं
(3) अगर
(4) और

प्रश्न 22. – “वह फटाफट गाड़ी पर चढ़ गया।” पंक्ति में ‘फटाफट’ है-
(1) रीतिवाचक क्रियाविशेषण✓
(2) गुणवाचक विशेषण
(3) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
(4) कालवाचक क्रियाविशेषण

प्रश्न 23. – “आशा अत्यंत मधुर गाना गाती है।” पंक्ति में ‘मधुर’ है-
(1) रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(2) निश्चयवाचक विशेषण
(3) गुणवाचक विशेषण✓
(4) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

प्रश्न 24. – “ये लड़के दिनभर उधम मचाते हैं।” पंक्ति में ‘दिनभर’ है-
(1) रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(2) निश्चयवाचक विशेषण
(3) परिमाणवाचक विशेषण
(4) कालवाचक क्रियाविशेषण✓

प्रश्न 25. – “यात्री बैठे-बैठे सो गए हैं।” पंक्ति में ‘बैठे-बैठे’ है-
(1) रीतिवाचक क्रियाविशेषण✓
(2) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(3) कालवाचक क्रियाविशेषण
(4) गुणवाचक विशेषण

प्रश्न 26. – “उस पर तुरंत रोक लगाओ।” पंक्ति में ‘तुरंत’ है-
(1) कालवाचक क्रियाविशेषण✓
(2) रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(3) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(4) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

प्रश्न 27. – “खाना स्वादिष्ठ बना है।” पंक्ति में ‘ स्वादिष्ठ’ है।
(1) कालवाचक क्रियाविशेषण
(2) रीतिवाचक क्रियाविशेषण✓
(3) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(4) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

प्रश्न 28. – “मेहमान शीघ्र चले जाएँगे।” पंक्ति मे ‘शीघ्र’ है-
(1) रीतिवाचक क्रियावि शेषण
(2) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(3) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
(4) कालवाचक क्रियाविशेषण✓

प्रश्न 29. – “मैं उससे प्रेमपूर्वक मिला।” पंक्ति में ‘प्रेमपूर्वक’ है-
(1) कालवाचक क्रियाविशेषण
(2) रीतिवाचक क्रियाविशेषण✓
(3) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(4) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

प्रश्न 30. – “तुम कब आओगे?” पंक्ति में ‘कब’ है- (अव्यय अविकारी शब्द प्रश्न)
(1) कालवाचक क्रियाविशेषण✓
(2) रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(3) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(4) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

प्रश्न 31. – निम्न में से व्याकरण कोटियों से अप्रभावित रहता है-
(1) विशेषण
(2) संज्ञा
(3) अव्यय ✓
(4) विकारी शब्द

प्रश्न 32. – हिंदी में अविकारी शब्द के कितने भेद होते हैं-
(1) 2
(2) 3
(3) 4 ✓
(4) 6

प्रश्न 33. – निम्न में से कौन सा अविकारी शब्द नहीं है-
(1) प्रविशेषण ✓
(2) क्रिया विशेषण
(3) समुच्चयबोधक
(4) संबंधबोधक

प्रश्न 34. – निम्न में से किस वाक्य में संबंधबोधक अव्यय का प्रयोग हुआ है-
(1) वह पढ़ता तो है, परंतु पास नहीं हो पाता
(2) वह ईमानदारी से काम करता है।
(3) बाप रे! उस कमरे में तो काला साँप है।
(4) पार्क के चारों ओर लोग इकट्ठे हो गए थे। ✓

प्रश्न 35. – अर्थ के आधार पर क्रिया -विशेषण कितने प्रकार के होते हैं-
(1) 02
(2) 03
(3) 04 ✓
(4) 05

प्रश्न 36. – निम्न में से क्रिया- विशेषण शब्द है-
(1) और
(2) उफ
(3) तेज ✓
(4) लाल

प्रश्न 37. – वह शाम को कार से घर पहुंचेंगे इस वाक्य में क्रमश: किन क्रिया-विशेषणों का प्रयोग हुआ है-
(1) कालवाचक, रितिवाचक,स्थानवाचक ✓
(2) कालवाचक,परिमाणवाचक,स्थानवाचक
(3) स्थानवाचक,रीतिवाचक, कालवाचक
(4) स्थानवाचक,कालवाचक,रीतिवाचक

प्रश्न 38. – निम्न में से किस वाक्य में समुच्चयबोधक अव्यय शब्द का प्रयोग हुआ है।
(1) यह पानी तो तेज बह रहा है।
(2) मोहन और सोहन घनिष्ठ मित्र है। ✓
(3) जल के बिना जीवन संभव नहीं है।
(4) जी हाँ,मैं जरूर आऊँगा।

प्रश्न 39. – किस विकल्प में क्रिया-विशेषण प्रयुक्त हुआ है-
(1) मंजू धीरे से बोली। ✓
(2) यह काली गाय हैं।
(3) मुकेश तेज धावक है।
(4) सत्य वाणी सुंदर होती है।

प्रश्न 40. – निम्न में से शोकबोधक विस्मयादि अव्यय शब्द है-
(1) आहा
(2) क्या
(3) आह ✓
(4) वाह

प्रश्न 41. – निम्न में से समुच्चयबोधक अव्यय शब्द है-
(1) धीरे-धीरे
(2) अरे
(3) उफ़
(4) अथवा ✓

प्रश्न 42. – निम्न में से क्रिया-विशेषण शब्द है-
(1) भला ✓
(2) भलाई
(3) स्वयं
(4) राम

प्रश्न 43. – ‘माला पत्र लिखती है।’ पंक्ति में “पत्र” शब्द है-
(1) व्यक्तिवाचक संज्ञा,एकवचन,पुल्लिंग,कर्म कारक
(2) व्यक्तिवाचक संज्ञा,एकवचन,स्त्रीलिंग,कर्म कारक
(3) व्यक्तिवाचक संज्ञा,एकवचन,स्त्रीलिंग,कर्ता कारक
(4) जातिवाचक संज्ञा,एकवचन,पुल्लिंग,कर्म कारक ✓

प्रश्न 44. – क्रिया विशेषण का वर्गीकरण कितने आधारों पर किया जाता है-
(1) 01
(2) 02
(3) 03 ✓
(4) 04

प्रश्न 45. – निम्न में से समुच्चयबोधक अव्यय है-
(1) और ✓
(2) तेज
(3) उफ़
(4) लाल

प्रश्न 46. – “वह बहुत बोलती है।” यहां क्रिया विशेषण का भेद है-
(1) कालवाचक
(2) स्थानवाचक
(3) परिमाणवाचक ✓
(4) रीतिवाचक

प्रश्न 47. – जो अव्यय शब्द दो शब्दों,वाक्यांशों,पदबन्धों या वाक्यों को मिलाते है, वे कहलाते हैं-
(1) क्रिया विशेषण अव्यय
(2) संबंधबोधक अव्यय
(3) समुच्चयबोधक अव्यय ✓
(4) विस्मयादिबोधक अव्यय

प्रश्न 48. – ‘राम,श्याम और मोहन गाना गाते हैं।’ उपर्युक्त पंक्ति में अव्यय का भेद है-
(1) संबद्ध संबंधबोधक
(2) अनुबद्ध संबंधबोधक
(3) समानाधिकरण समुच्चयबोधक ✓
(4) व्यधिकरण समुच्चयबोधक

प्रश्न 49. – “परीक्षा से पहले खूब पढ़ो।” वाक्य में प्रयुक्त अव्यय हैं-
(1) क्रियाविशेषण अव्यय ✓
(2) संबंधबोधक अव्यय
(3) समुच्चयबोधक अव्यय
(4) विस्मयादिबोधक अव्यय

प्रश्न 50. – “चिड़िया उड़ नहीं सकती क्योंकि वह घायल है।” वाक्य है-
(1) समुच्चयबोधक ✓
(2) यौगिके
(3) संबंधबोधक
(4) क्रिया-विशेषण

प्रश्न 51. – ‘ ऐसा कार्य करो जिससे सबका भला हो।’ वाक्य में प्रयुक्त अव्यय है-
(1) ऐसा
(2) करो
(3) जिससे ✓
(4) हो

प्रश्न 52. – किस विकल्प में संबंधबोधक अव्यय का प्रयोग हुआ है-
(1) पुजारी कुत्ते से डर गया।
(2) उसे पत्र द्वारा सूचित करो। ✓
(3) बैठ जाओ या चले जाओ।
(4) उक्त सभी

प्रश्न 53. – ‘वह अपने मित्रों सहित आया है।’ यहां प्रयुक्त अव्यय है-
(1) सम्बद्ध संबंध अव्यय
(2) अनुबद्ध संबंध अव्यय ✓
(3) समुच्य बोधक अव्यय
(4) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 54. – ‘निपात’ क्या है-
(1) अव्यय का एक भेद ✓
(2) विशेषण का एक भेद
(3) क्रिया-विशेषण का एक भेद
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 55. – किस विकल्प में ‘तो’ शब्द का प्रयोग ‘निपात’ के रूप में हुआ है-
(1) यदि तुम पढ़ोगे तो सफल हो जाओगे।
(2) अगर वर्षा होगी तो फसल भी अच्छी होगी।
(3) उसे यही तो पढ़ना था ✓
(4) उपर्युक्त सभी में।

प्रश्न 56. – किस विकल्प में ‘घृणाबोधक’ अव्यय शब्द है-
(1) अहा
(2) छि ✓
(3) राम राम!
(4) हाय

प्रश्न 57. – किस विकल्प में क्रिया विशेषण का प्रयोग हुआ है-
(1) मुझे मीठा केला पसंद है
(2) एक अच्छी लड़की है
(3) वह मुझे अच्छी लगती है ✓
(4) बच्चा बहुत दूध पीता है

प्रश्न 58. – किस विकल्प में ‘संबंधबोधक’ अव्यय शब्द प्रयुक्त नहीं है-
(1) उसे पत्र द्वारा सूचित करो
(2) घर के सामने मंदिर है
(3) लड़की भीतर है ✓
(4) बच्चे पिताजी के साथ मेला देखने गए हैं

प्रश्न 59. – ‘ वह चुपके से चला।’ पंक्ति में “चुपके से” है-
(1) रीतिवाचक अव्यय ✓
(2) दिशावाचक अव्यय
(3) स्थानवाचक अव्यय
(4) परिमाणवाचक अव्यय

प्रश्न 60. – ‘मेरे घर के सामने कोरोना का मरीज रहता है।’ इस वाक्य में अव्यय है-
क्रियाविशेषण अव्यय
संबंधबोधक अव्यय ✓
समुच्चयबोधक अव्यय
विस्मयादिबोधक अव्यय

Hindi Topic Wise Notes & Question
अव्यय अविकारी शब्द प्रश्न

Leave a Comment